Uttarakhand Election 2022: कांग्रेस ने जारी की 11 उम्मीदवारों की सूची, हरीश रावत रामनगर से लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली, 24 जनवरी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने 11 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, जिसमें हरीश रावत, हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसाई रावत का नाम शामिल है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रामनगर से चुनाव लड़ेंगे तो वहीं अनुकृति को लैंसडाउन से टिकट दिया गया है। आपको बता दें कि बीजेपी से निष्कासित हरक सिंह रावत ने हाल ही में कांग्रेस में वापसी की है। उनकी बहू अनुकृति ने 21 जनवरी को कांग्रेस में शामिल हुईं।

इस लिस्ट में
डोईवाला - मोहित उनियाल शर्मा
हेदरादून कैंट से सूर्यकांत धस्माना
ऋषिकेश- जयेंद्र रमोला
ज्वालापुर - बरखा रानी
झबरेड़ा - वीरेंद्र जाती
खानपुर - सुभाष चौधरी
लक्सर - अंतरिक्ष सैनी
रामनगर - हरीश रावत
लालकुआं - संध्या डालाकोटी
कालाढूंगी - डॉ0 महेंद्र पाल
लैंसडौन - अनुकृति गुसाईं
उत्तराखंड में कांग्रेस की थीम उत्तराखंडी स्वाभिमान, चारधाम, चार काम के पीछे क्या है रणनीति, जानिए
Congress releases another list of 11 candidates for the upcoming #UttarakhandElections2022
Harish Rawat to contest from Ramnagar and Anukriti Gusain Rawat, the daughter-in-law of Harak Singh Rawat, from Lansdowne. pic.twitter.com/VaqNRCgwCs
— ANI (@ANI) January 24, 2022