उत्तराखंड में मुस्लिम समाज को धामी सरकार देगी ईद का खास तोहफा, जानिए मोदी धामी किट होगी क्या खास चीजें

Uttarakhand Dhami government special Eid gift : उत्तराखंड में मुस्लिम समाज को धामी सरकार ईद का खास तोहफा देने जा रही है। सरकार की और से ईद के मौके पर गरीबों को ईद किट वितरित किया जाएगा। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की और से ईद किट बांटी जाएगी। यह किट ऐसे मुस्लिम लोगों को दी जाएगी, जो लोग पूरे महीने भर रमजान के रोजा रखने के बाद अपने घर में अच्छे से ईद बनाने में उतने सक्षम नहीं हैं।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में 'मोदी-धामी ईद किट' को लेकर फैसला लिया गया। जिसके बाद ये पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने फैसला लिया है कि इस बार ईद के मौके पर मोदी-धामी की सरकार के तत्वाधान में ईद के मौके पर गरीबों को ईद किट वितरित की जाएगी।

Uttarakhand Dhami government special Eid gift Muslim community know what things Modi Dhami kit

जिसमें दूध, चावल, सेवई आदि शामिल होगा। इसी महिनें ईद का त्यौहार मनाया जाएगा। ईद से ठीक पहले उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने प्रदेश के गरीब मुस्लिम वर्ग को विशेष ईद किट देने का फैसला किया है। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि सभी मुस्लिम परिवारों को ईद मनाने का हक है।

लेकिन कई परिवार सक्षम न होने की वजह से ईद का त्योहार नहीं मना पाते। इसलिए उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने फैसला किया है कि ईद के मौके पर गरीब मुस्लिम परिवारों और जरूरतमंदों को ईदी के रूप में ईद किट दी जाएगी।

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के मुताबिक, इस ईद किट में 2 लीटर दूध, एक किलो चावल, एक किलो चीनी, एक सेवई का पैकेट और कुछ ड्राई फ्रूट होगा. जिसे गरीब मुस्लिम परिवारों और जरूरतमंदों को बांटा जाएगा। उन्होंने कहा कि रमजान का मुबारक महीना चल रहा है।

हालांकि ईद पर मुस्लिम समाज को दी जाने वाली किट को लेकर सियासत भी गरमाई हुई है। कांग्रेस ईद किट को लेकर सवाल भी खड़ी कर रही है। कांग्रेस का आरोप है कि एक तरफ सरकार मदरसों पर कार्रवाई कर रही है, दूसरी तरफ मरहम लगाकर दिखाने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+