Uttarakhand news: दिवाली से पहले महंगाई का फिर झटका, नए सर्किल रेट लागू, देहरादून में मकान और जमीन कितनी महंगी
Uttarakhand news: दिवाली से पहले आम लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। उत्तराखंड में जमीनों के नए सर्किल रेट जारी कर दिए गए हैं। जिससे जमीन और मकान खरीदना महंगा हो जाएगा। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को नए सर्किल रेट लागूम करने का आदेश दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के अलग-अलग हिस्सों में जमीनों के वर्तमान सर्किल रेट में 8 से 22 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। करीब दो साल बाद सर्किट रेट में बदलाव हुआ है।इससे पहले साल 2023 में सर्किल रेट बदले गए थे। खासकर जिन क्षेत्रों में तेजी से विकास हुआ है, वहां सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।

कुछ क्षेत्रों में सर्किल रेट को पहले जैसा ही रखा गया है। अब नया सर्किल रेट लागू होने के बाद से उत्तराखंड में जमीनों के दाम बढ़ जाएंगे। जमीनों और आवासीय फ्लैटों की रजिस्ट्री से सरकार का राजस्व बढ़ेगा। इसके साथ ही अब जमीन खरीदने के साथ-साथ बहुमंजिला आवासीय भवन में घर और व्यावसायिक भवनों में दुकान खरीदना महंगा होगा।
राजपुर रोड पर 9 फीसदी की बढ़ोत्तरी
बता दें कि देहरादून समेत कई जगहों पर लोगों का जमीन खरीदने को लेकर ज्यादा इंट्रेस्ट रहता है। ऐसे में अब मकान और जमीन खरीदने वालों को जेबें ज्यादा ढ़ीली करनी होंगी। देहरादून के सबसे पॉश इलाके राजपुर रोड पर 50 मीटर के सर्किल रेटों में 9 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई है। जबकि 50 से 350 मीटर के बीच की जमीनों के सर्किल रेट 20 फीसदी तक बढ़े हैं।
फ्लैट के सर्किल रेट 82 हजार रुपए
राजपुर रोड घंटाघर से आरटीओ कार्यालय तक 50 मीटर की संपत्तियों के लिए 62 हजार रेट था अब इसे बढ़कर 68 हजार कर दिया गया है। इस इलाके में 50 से 350 मीटर के बीच की आवासीय जमीनों के लिए ₹50 हजार था इसमें 10 फीसदी बढ़कर 55 हजार रुपए प्रति वर्ग मीटर कर दिया गया है। बहुमंजिलिया आवासीय भवन में फ्लैट के सर्किल रेट 76 हजार से बढ़कर 82 हजार रुपए हो गए हैं। इसी तरह दुकान और रेस्टोरेंट के लिए 1.65 लाख से बढ़कर 1.75 लाख प्रति वर्ग मीटर कर दिए।












Click it and Unblock the Notifications