SSC EXAM में नकल गिरोह का भंडाफोड़, बाथरुम जाने के बहाने लाया ब्लूटूथ डिवाइस, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
SSC EXAM देहरादून में एसएससी की ओर से आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थी के पास ब्लूटूथ डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परीक्षा देने आया युवक बाथरुम जाने के बहाने ब्लूटूथ डिवाइस परीक्षा केंद्र में लेकर आया था। जो कि उसे किसी स्टाफ ने ही उपलब्ध कराई थी।
बताया गया कि ग्रुप बी और ग्रुप सी पदो के लिये आयोजित परीक्षा में बाथरूम जाने के बहाने अभियुक्त परीक्षा कक्ष से बाहर गया और परीक्षा कक्ष में वापस आने पर अभियुक्त की चैकिंग में उसके पास ब्लूटूथ डिवाइस मिली। आरोप है कि परीक्षा केन्द्र में नियुक्त सपोर्टिंग स्टाफ ने ही अभियुक्त को ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध करायी थी।

अभियुक्त की ब्लूटूथ डिवाइस के माध्यम से अपने अन्य साथी से सम्पर्क कर परीक्षा में नकल करने की योजना थी। पुलिस ने अभियुक्तों के विरुद्ध सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम ) अधिनयम 2024 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
कोतवाली नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में एसएससी द्वारा ग्रुप बी और ग्रुप सी पदो के लिये आयोजित की जा रही कम्बाइंड हायर सैकेण्डरी लेवल एक्सामिनेशन (टायर-1) की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केन्द्र महादेवी इंटर कालेज में 12 से 30 नवंबर तक परीक्षा चल रही है। बीते मंगलवार को प्रथम पारी में परीक्षार्थी दीपक पुत्र विजेंद्र निवासी हरियाणा परीक्षा केन्द्र में चैकिग करने के बादत परीक्षा कक्ष में चला गया था।
तथा कुछ समय बाद अभ्यर्थी बाथरूम जाने के बहाने कक्ष से बाहर आया और जब वापस कक्ष में गया तो उसकी चैकिंग करने पर अभ्यर्थी के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक ब्लूटूथ डिवाइस मिली। अभ्यर्थी से ब्लूटूथ डिवाइस के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि ब्लूटूथ डिवाइस को उसे परीक्षा केन्द्र में सपोर्टिंग स्टाफ का कार्य कर रहे व्यक्ति लकी सिंह द्वारा परीक्षा में नकल करने के लिये उपलब्ध करायी गई थी और डिवाइस के माध्यम से उसके परिचित जैश द्वारा उसे नकल करायी जानी थी। पुलिस द्वारा अभियुक्त दीपक पुत्र विजेन्द्र को मौके से गिरफ्तार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications