15 अगस्त के बाद झंडे का क्या और कैसे करना है, दून यातायात पुलिस ने तैयार किया विशेष कार्ययोजना
झंडो को डिस्पोज करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार
देहरादून, 15 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इस बार आजादी के जश्न को मनाने के लिए सरकार की और से हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी ने तिरंगा को अपने-अपने घरों में फहराकर इस महोत्सव में खुद को शामिल किया। अब आजादी का जश्न पूरा होने के बाद तिरंगे के सम्मान को देखते हुए इन्हें उचित सम्मान देने की बात की जा रही है। जिससे किसी तरह का झंडे का अपमान न होने पाए। इसके लिए देहरादून की यातायात पुलिस ने एक खास कार्ययोजना तैयार की है।

फ्लैग कलेक्शन सेंटर तैयार
देहरादून के पुलिस अधीक्षक यातायातने हर घर झण्डा अभियान के तहत लगे झंडो को डिस्पोज करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की है। पुलिस की और से जारी जानकारी के अनुसार आजादी का अमृत महोत्सव पर हर घर झंडा अभियान के तहत लगाय गये झंडो का 15 अगस्त के बाद क्या और कैसे किया जाये पर ने पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून ने झंडो को डिस्पोज करने के लिए एक विशेष कार्ययोजना के तहत फ्लैग कलेक्शन सेंटर तैयार किये गये हैं। जिसमें आमजन से अपील की गयी है कि फ्लैग कोड ऑफ इंडिया के अनुसार फटे हुए या धूमिल राष्ट्रीय ध्वज को डिस्पोज करनें में यदि वे असमर्थ हैं तो वे ध्वज को यातायात पुलिस देहरादून के 76 ट्रैफिक ड्यूटी प्वाईंट, 36 ट्रैफिक बूथ ,20 ट्रैफिक अम्ब्रेला और पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय पर यातायात पुलिस कर्मी को सुपुर्द कर सकते हैं । जिसके बाद यातायात पुलिस द्वारा सभी राष्ट्रीय ध्वज को क्लेक्ट कर नियमानुसार डिस्पोज किया जायेगा।












Click it and Unblock the Notifications