Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

उत्तराखंड की CS राधा रतूड़ी 31 मार्च को होंगी रिटायर, मिल सकती है नई जिम्मेदारी, कौन बनेगा मुख्य सचिव

Chief Secretary of Uttarakhand: उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी 31 मार्च को रिटायर हो रही हैं। ऐसे में मुख्य सचिव की कुर्सी मिलेगी, इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है। राधा रतूड़ी को पहले ही विस्तार दिया जा चुका है। ऐसे में इस बार फिर से उन्हें विस्तार नहीं मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों की मानें तो मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए आवेदन किया है। मुख्य सूचना आयुक्त पद के चयन की प्रक्रिया गतिमान है। माना जा रहा है कि मुख्य सचिव का कार्यकाल समाप्त होने से पहले सरकार मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति कर सकती है।

Uttarakhand CS Radha Raturi retire March 31 may new responsibility who will become Chief Secretary

इस बीच राधा रतूड़ी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से भी मुलाकात की है। जिससे रतूड़ी को नई जिम्मेदारी मिलने की चर्चा है। माना जा रहा है कि वरिष्ठता के आधार पर शासन में तैनात अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव हो सकते हैं।

आनंद बर्द्धन 1992 बैच के अधिकारी हैं। उत्तराखंड की नौकरशाही में बर्द्धन वर्तमान में सबसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं। वरिष्ठता के आधार पर उनके मुख्य सचिव बनने की पूरी संभावना है। वैसे बर्द्धन का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए भी सूचीबद्धता हो गई है। लेकिन बर्द्धन उत्तराखंड में रहकर ही अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं। हालांकि उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए सूचीबद्ध होने पर उनके केंद्र जाने के कयास भी लगाए गए थे। लेकिन बर्द्धन ने फिलहाल इनकार कर दिया है।

राज्य में बर्द्धन के बाद दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, जिनकी मुख्य सचिव पद के लिए निर्धारित सेवा अवधि पूरी नहीं हुई है। इनमें 1997 बैच के आईएएस प्रमुख सचिव आरके सुधांशु मुख्य सचिव कार्यालय में तैनात हैं और 1997 बैच के ही आईएएस दूसरे प्रमुख सचिव एल फेनई हैं। इस आधार पर आनंद बर्द्धन के मुख्य सचिव बनने की पूरी संभावना है। माना जा रहा है कि एक से दो दिन में मुख्य सचिव को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+