महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार के खिलाफ उत्तराखंड कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

उत्तराखंड में कांग्रेस का राजभवन कूच, जमकर किया प्रदर्शन

देहरादून, 5 अगस्त। उत्तराखंड कांग्रेस ने शुक्रवार को महंगाई , बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, अग्निपथ योजना के विरोध में केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन से राजभवन कूच किया। पुलिस ने कांग्रेसियों को हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग कर रोका। इस बीच पुलिस और कांग्रेसी नेताओं के बीच जमकर झड़प भी हुई। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की अगुवाई में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।

Recommended Video

    देहरादून: बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल
    Uttarakhand Congress protest against inflation, unemployment, corruption, Agneepath scheme

    केन्द्र सरकार और मोदी के खिलाफ नारेबाजी

    पूर्व केन्द्र सरकार और मोदी के खिलाफ नारेबाजी निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्र्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कांग्रेस मुख्यालय से कूच किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर केन्द्र सरकार और मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने हाथीबड़कला बैरिकेडिंग पर रोक लिया। कई कांग्रसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मोदी सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसी यहीं पर धरने पर बैठे रहे। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। बाद में पुलिस ने तमाम बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने आरोप लगाए कि केंद्र की मोदी सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी पर बदले की भावना से कार्य कर रही है। 2010 में ईडी ने अपनी कार्रवाई बंद कर दी थी। लेकिन मोदी सरकार ने जबरन कार्रवाई दोबारा शुरू करवा दी। जो निदनीय है। उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी महंगाई, बेरोजगारी, खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने और अग्निपथ योजना के विरोध में संघर्ष जारी रखेगी। केंद्र की मोदी सरकार भले ही कितना भी दबाव डाले, लेकिन पार्टी आंदोलन से पीछे हटने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भय की राजनीति में विश्वास रखते हैं।

    नौ अगस्त से 15 अगस्त तक भारत जोड़ो तिरंगा सात दिवसीय यात्रा

    प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नौ अगस्त से 15 अगस्त तक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित भारत जोड़ो तिरंगा सात दिवसीय यात्रा नौ अगस्त को रुद्रप्रयाग के गुलाबराय मैदान से प्रारंभ होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा भी शिरकत करेंगे। 10 अगस्त को बागेश्वर, 11 अगस्त को अल्मोड़ा, 12 अगस्त को हल्द्वानी, 13 अगस्त को ऊधमसिंहनगर, 14 अगस्त को हरिद्वार में निकाली जाएगी। 15 अगस्त को देहरादून में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का समारोह के साथ समापन किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+