'मैं माला तब पहनुंगा...' 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत ने कह दी बड़ी बात, मचा घमासान

Harak singh rawat: पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर बड़ी प्रतिज्ञा ली है, हरक सिंह रावत ने कहा कि वे तब तक माला नहीं पहनेंगे, जब तक सत्ता से भाजपा को हटा नहीं देते। हरक सिंह ने पूरे जोश के साथ ये ऐलान किया। जिसके बाद कांग्रेस के बड़े नेताओं ने भी जमकर ताली बजाकर इसका समर्थन किया।

बता दें कि बीते दिनों से हरक सिंह रावत लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह 2027 विधानसभा चुनाव के ऐलान से पहले ही हमलावर हो गए हैं। हरक सिंह भाजपा पर जमकर हमला कर रहे हैं।

uttarakhand Congress leader Harak Singh Rawat politics said something big uproarl wear garland bjp

हरक सिंह रावत ने आज कांग्रेस पार्टी के एक कार्यक्रम में बड़ा ऐलान कर दिया। हरक सिंह रावत ने कहा है कि वे किसी भी मंच या कार्यक्रम में तब ही माला पहनेंगे जब भाजपा को सत्ता से दूर करेंगे। हरक सिंह के इस बयान से कांग्रेसियों में नया जोश भर दिया है। बता दें​ कि हरक सिंह बीते कुछ दिनों से भाजपा पर हमलावर है। इससे पहले उनका एक वीडियो भी वायरल हो चुका है, जिसमें हरक सिंह ने आरोप लगाया है कि जब वे वन मंत्री थे, तो पार्टी फंड में पैसा दे चुके हैं।

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत वीडियो में कहते हुए नजर आए कि भाजपा को चलाने के लिए जो 30 करोड़ की एफडी बनी है, मैंने भी उसमें एक करोड़ रुपये दिए हैं। मैं उस समय वन मंत्री था। मैंने भी खनन माफिया से लाकर पैसा दिया। इस बयान के वायरल होने के बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने हरक सिंह के बयान का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा को इस जानकारी को सार्वजनिक करना चाहिए। भाजपा ने हरक सिंह पर अपने बयानों के सबूत दिखाने की मांग की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया द्वारा हरक सिंह की हैसियत वाली चुनौती को लेकर पूछे सवाल के जवाब में कहा कि जनता ने तो उनको पहले ही हैसियत दिखा दी है, उनकी स्थिति खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे जैसी बन गई है। जैसे-जैसे चुनाव समीप आएंगे हरक सिंह रावत खुद कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत बनने वाले हैं।

हरक सिंह भाजपा पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप भी लगा चुके हैं। बीते दिनों हरक सिंह पर पाखरो टाइगर रिजर्व सफारी प्रकरण में सीबीआई और ईडी शिकंजा कस चुकी है। हरक सिंह से पूछताछ भी हो चुकी हैै। अब हरक का दावा है कि उनको क्लीन चिट मिल गई है। ऐसे में वह अब भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+