Uttarakhand Congress में बड़ा विभाजन! 2027 से पहले क्या कांग्रेस में होगी टूट, पूर्व मंत्री के बयान से बवाल
Uttarakhand Congress कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेताओं के बयान से एक बार फिर सियासी बवाल मचा हुआ है। बीते दिनों से जिस तरह से बयान सामने आ रहे हैं उससे ये दावा किया जा रहा है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तराखंड कांग्रेस में एक बार फिर टूट हो सकती है।
पहले वरिष्ठ नेता मथुरा दत्त जोशी और अब पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल कांग्रेस पर हमलावर हैं। दोनों नेताओं का दावा है कि कांग्रेस में एक बार फिर विभाजन होगी। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है। दोनों नेताओं का दावा है कि कांग्रेस में एक बार फिर विभाजन होगी। जिसके बाद से प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

निकाय चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में सम्मिलित हुए मथुरा दत्त जोशी के एक बयान से सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मथुरा का दावा है कि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के 10 विधायक जल्दी ही पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हैं। मथुरा दत्त जोशी का बयान विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटने से पहले आया है।
Uttarakhand Congress news
हालांकि इस बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पलटवार करते हुए कहा कि जोशी से पहले भी कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इससे भाजपा नेताओं में बेचैनी है। कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। पार्टी विधायकों के कहीं जाने का सवाल ही नहीं उठता।
Uttarakhand Congress
मथुरा के इस बयान के बाद कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व में सवाल उठाते हुए जल्द ही कांग्रेस में बड़ा विभाजन होने का बयान दिया। जिससे एक बार फिर सियासत गरमा गई है। दिनेश अग्रवाल ने कहा, कांग्रेस के वर्तमान नेतृत्व का रवैया इतना खराब है कि निकट भविष्य में बहुत बड़ा विभाजन प्रदेश कांग्रेस में देखने को मिलेगा।
कांग्रेस नेताओं को सोचने की जरूरत है कि कांग्रेस से पलायन क्यों हो रहा है। अग्रवाल ने ये भी कहा कि उनके जाने के बाद कांग्रेस कमजोर हुई है। दिनेश अग्रवाल के बयान पर करन माहरा ने पलटवार कर उन्हें कांग्रेस की चिंता न करने की सलाह दे डाली। कांग्रेस कहीं कमजोर नहीं हुई है। कांग्रेस एकजुट होकर बेहतर प्रदर्शन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications