देश के 100 शक्तिशाली भारतीयों में शामिल हुए उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी,61वें नंबर पर आकर बनाया रिकॉर्ड

देश के 100 शक्तिशाली भारतीयों में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जगह मिली है। शक्तिशाली भारतीयों की सूची में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के 61वें सबसे शक्तिशाली व्यक्ति बन गए हैं। पिछले साल की सूची में सीएम धामी भारतीयों में 93वें नंबर पर थे। ऐसे में इस बार धामी ने लंबी छलांग लगाई है।

Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami included among 100 powerful Indians country record at number 61.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उनके फैसले के लिए धाकड़ धामी कहा जाने लगा है। जब से धामी सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता विधेयक पारित कराया है। और इस दिशा में सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद उत्तराखंड के सभी लोगों के लिए एक समान कानून लागू होगा। इसमें विवाह, तलाक, संपत्ति, लिव इन रिलेशनसिप आदि कई महत्वपूर्ण बिंदुओं को शामिल किया गया है।

धामी सरकार पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना रही है। इसी वजह से धामी शक्तिशाली भारतीयों में छलांग लगाने में कामयाब हुए है। इसके साथ ही धामी सरकार ने अब तक नकल विरोधी, भ्रष्ट्राचार विरोधी, अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान की वजह से विशेष पहचान मिली हैै। धामी सरकार ने उत्तराखंड में 'देश का सबसे सख्त' नकल विरोधी कानून लागू किया है।

इस कानून के तहत काफी कड़े प्रावधान किए गए हैं। नकल माफिया पर लगाम लगाने के लिए 10 लाख रुपए के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ-साथ आजीवन कारावास या 10 साल की जेल की सजा का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा नकल माफिया की संपत्ति कुर्क भी की जाएगी। पेपर लीक करने वाले छात्रों पर भी सख्त एक्शन होगा।

इसके साथ ही धामी ने धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून बनाकर एक मिसाल पेश की है। अब उत्तराखंड में भी जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लागू है। सीएम धामी के निर्देश पर उत्तराखंड में लैंड जिहाद के खिलाफ कार्रवाई जारी है। जिससे भू माफिया के खिलाफ हड़कंप मचा हुआ है। सीएम धामी के ऐसे सख्त फैसलों की वजह से ही उनकी इमेज धाकड़ धामी की बन गई है। अब धामी सरकार के फैसलों को दूसरे राज्यों की सरकार भी फॉलो कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+