लुधियाना में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस और AAP को घेरा, कहा- 'पंजाब में खोल दिया भ्रष्टाचार का उद्योग'
Lok Sabha Election 2024: आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भ्रष्टाचार का उद्योग खोल दिया है। आप के घोटालों की लिस्ट बहुत लंबी है और यहां के कागजी मुख्यमंत्री को दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाने से ही फुर्सत नहीं मिलती। यह बात उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंजाब के लुधियाना में बीजेपी प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
पंजाब के लुधियाना पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने कांग्रेस, आप और अकाली दल को तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली पार्टी बताया। सीएम धामी ने कहा कि आप की फिजूलखर्ची से पंजाब कर्ज के बोझ में दबा हुआ है। पंजाब का हर आदमी आज खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

इतना ही नहीं,कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए सीएम धामी ने कहा कि लंबे समय से हमारे सैनिक वन रैंक, वन पेंशन की मांग कर रहे थे लेकिन, कांग्रेस के कान में जूं तक नहीं रेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह मांग पूरी हुई है। कहा कि पंजाब में कांग्रेस और आप पार्टी एक दूसरे से अलग होकर चुनाव लड़ रही हैं और हरियाणा, दिल्ली में एक होकर चुनाव लड़ रही हैं।
इस दौरान सीएम धामी ने मंच से केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल योजना, मुफ्त योजना, जनधन योजना जैसी अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं ने लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है और उन्हें आगे लाने का कार्य किया है।
भाजपा जो कहती है वो करती है और यही मोदी जी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि आज भारत के अंदर विश्व की हर बड़ी कंपनी अपना निवेश करना चाहती है। भारत के टू टीयर और थ्री टीयर शहरों में भी हवाई अड्डे बन रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में भी भारत आत्मनिर्भर बन रहा है।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications