सीएम धामी की टीम- 11 होगी पूरी, कैबिनेट मंत्री के बयान के निकाले जा रहे सियासी मायने, जानिए सियासी समीकरण

धामी मंत्रिमंडल में खाली 3 सीटों को भरने की चर्चा तेज

देहरादून, 10 अगस्त। उत्तराखंड में एक बार फिर धामी सरकार की टीम 11 को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के एक बयान ने मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को हवा दे दी है। गणेश जोशी ने मीडिया में दिए एक बयान में कहा है कि मुख्यमंत्री धामी की टीम बड़ी होगी तो और अच्छा खेलेगी। अभी तक उनकी टीम कम खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। मंत्री गणेश जोशी का ये बयान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद आया है।

uttarakhand cm pushkar singh dhami cabinet minister ganesh joshi statement cabinet extension 3 seats

नई दिल्ली दौरे पर जाने की फिर से चर्चाएं शुरू

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हाल ही में अमित शाह और केन्द्रीय नेतृत्व से मिलकर आए हैं। जिसमें कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा होने का दावा किया जा रहा है। इधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट बुधवार को नई दिल्ली जा रहे हैं। जो कि हाल ही में हाईकमान से मिलकर आए हैं। एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष का दिल्ली दौरा भाजपा के अंदर बड़े कदम उठाने के संकेत की और इशारे कर रहे हैं। इसमें सबसे अहम कैबिनेट विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट को फाइनल होने की उम्मीद लगाई जा रही है। मुख्यमंत्री सोमवार को नई दिल्ली से लौटे हैं। प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली प्रवास के बाद जिलों के दौरों पर निकले हैं। अचानक उनके बुधवार को नई दिल्ली दौरे पर जाने की फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

मंत्री गणेश जोशी का बयान, तीन पद भर देने चाहिए, ताकि टीम इलेवन पूरी हो सके

चर्चा है कि नई दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की एक अहम बैठक है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं इस बीच मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को मीडिया में बयान दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी तक कम खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं। तीन पद अभी भी सरकार में खाली चल रहे हैं। जल्द ही यह तीन पद भर देने चाहिए, ताकि टीम इलेवन पूरी हो सके।

हरिद्वार जिले का सरकार और संगठन में किसी तरह का कोई प्रतिनिधित्व नहीं

धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने जब शपथ ली तो पूर्व कैबिनेट मंत्रियों मदन कौशिक, विशन सिंह चुफाल, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय को जगह नहीं मिल पाई। इनमें से कुछ सीनियर विधायकों की नाराजगी भी खबरें सामने आई, हालांकि बाद में मामला ठंडा हो गया। अब प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से हटने के बाद मदन कौशिक को भी कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। आगामी पंचायत चुनाव और लोकसभा चुनाव को देखते हुए हरिद्वार जिले को खाली रखना भाजपा के लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। इस समय हरिद्वार जिले का सरकार और संगठन में किसी तरह का कोई प्रतिनिधित्व नहीं है। जिसे पूरा करना भी सीएम धामी के लिए सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

3 मंत्रियों के लिए अभी धामी सरकार में सीट
प्रदेश में धामी सरकार में 8 कैबिनेट मंत्री हैं, इस तरह से 3 मंत्रियों के लिए अभी धामी सरकार में सीट खाली है। जिसे भरने के लिए पहले ही दिन से सीनियर नेता और ऐसे जिलों के विधायक जोर आजमाइश में जुटे हैं, जिन्हें कैबिनेट में जगह नहीं मिल पाई है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के चमोली जिले से आने के बाद एक जिले को संगठन में प्रतिनिधित्व मिल चुका है। अल्मोड़ा, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी, बागेश्वर, उधम सिंह नगर जिलों का प्रतिनिधित्व है। जबकि हरिद्वार, पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग जिलों को अब भी कैबिनेट में प्रतिनिधित्व का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+