उत्तराखंड सीएम धामी ने संगीत की दुनिया की हस्तियों के ग्रैमी अवार्ड जीतने पर कहा- हम भारतवासियों को गर्व है
संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बना चुने भारत के मशहूर गायक और नायाब संगीतकारों को ग्रेमी अवार्ड से नवाजा गया है। प्रसिद्ध गायक महादेवन तबला वादक जाकिर हुसैन, राकेश चौरसिया, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन को विश्व प्रतिष्ठित म्युजिक अवार्ड ग्रैमी अवार्ड से रविवार को सम्मानित किया गया। संगीत की दुनिया के इन सितारों को प्रतिष्ठित अवार्ड मिलने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई देते हुए, उनकी जमकर तारीफ की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर अवार्ड से सम्मानित गायकों की फोटो शेयर कर बधाई दी। जिसमें उन्होंने लिखा
विश्व के प्रतिष्ठित संगीत पुरस्कार ग्रैमी अवार्ड जीतने पर प्रसिद्ध गायक Mahadevan, तबला वादक जाकिर हुसैन, राकेश चौरसिया, वी सेल्वागणेश और गणेश राजगोपालन को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आप सभी की इस ऐतिहासिक सफलता पर हम सभी भारतवासियों को गर्व है।
बता दें संगीतकार एआर रहमान ने 2024 ग्रैमी पुरस्कार विजेताओं के साथ अपनी फोटो शेयर की। जिसमें उनके साथ अवार्ड से सम्मानित हुए तबला वादक जाकिर हुसैन, गायक शंकर महादेवन और वी सेल्वगनेश के साथ खुशी से पोज देते हुए एक सेल्फी साझा की।कैमरे की ओर देखते ही वे सभी मुस्कुरा भी रहे हैं।
एआर रहमान ने पोस्ट को कैप्शन दिया, "भारत के लिए ग्रैमी की बारिश हो रही है...ग्रैमी विजेताओं को बधाई
बता दें एआर रहमान ने काले और हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी। जहां शंकर हरे रंग की पोशाक में नजर आए, वहीं जाकिर हुसैन ने पारंपरिक नीले रंग की पोशाक पहने नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications