धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री
Uttarakhand CM Dhami Cabinet Expansion धामी मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो गया है। आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई।
बता दें कि धामी मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा कई दिनों से चल रही थी। इसके लिए शुभ मुहूर्त का इंतजार किया जा रहा था। सूत्रों के अनुसार ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है।

नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया जा रहा है। उत्तराखंड में 70 विधानसभा की सीटें हैं, वर्तमान में धामी सरकार में 5 मंत्री पद खाली हैं। 6 मंत्री वर्तमान में कैबिनेट में हैं। जिनमें सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य और सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। इनमें से सतपाल और धन सिंह पौड़ी गढ़वाल, गणेश जोशी देहरादून, जबकि सुबोध टिहरी जिले से आते हैं। ये तीनों गढ़वाल से हैं। रेखा अल्मोडा और सौरभ यूएसनगर जिले से हैं।
जो कि कुमाउं से हैं। अब जिन 5 सीटों को भरा जाना है, उसमें जिन 5 नामों की चर्चा है वो राजपुर से खजानदास, नैनीताल से राम सिंह, हरिद्वार से मदन कौशिक, रुड़की से प्रदीप बत्रा, रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी का नाम बताया जा रहा है। खजानदास देहरादून, प्रदीप बत्रा मदन कौशिक हरिद्वार, भरत सिंह रुद्रप्रयाग जिले गढवाल से हैं। जबकि राम सिंह नैनीताल जिले से आते हैं।
इस तरह इस बार जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की है। मंत्रियों के अलावा दर्जन भर से अधिक दायित्वधारियों को भी जिम्मेदारी बांटी जा सकती है। चुनावी साल को देखते हुए धामी सरकार ये फैसला ले रही है।
भाजपा चुनावी साल में किसी भी तरह के रिस्क लेने के मूड में नहीं है। इसके लिए विधायकों और दिग्गज कार्यकर्ताओं को चुनावी साल में ये तोहफा दिया जा रहा है। जिससे एक स्पष्ट संदेश जा सके।












Click it and Unblock the Notifications