Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Uttarakhand Avalanche: ग्राउंड जीरो पर CM धामी, हवाई और स्थलीय निरीक्षण किया, घायल मजदूरों से मिले

Uttarakhand Avalanche news: चमोली जिले के माणा गांव में हुए हिमस्खलन में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का रेस्क्यू अभियान तेज हो गया है। इस बीच रेस्क्यू अभियान के दूसरे दिन आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। सीएम धामी ने पहले घटनास्थल का हवाई निरीक्षण किया।

इसके बाद माणा गांव और जोशीमठ आर्मी कैंप भी गए। इस दौरान सीएम धामी ने घायल मजदूरों से उनका हाल चाल भी जाना। सीएम धामी ने मौके पर सेना के अधिकारियों और रेस्क्यू अभियान में जुटे क​र्मचारियों से बात की साथ ही उनका हौंसला भी बढ़ाया।

Uttarakhand CHAMOLI Avalanche CM PUSHKAR Dhami ground zero aerial inspection met injured workers

बताया गया कि 9 मजदूरों को अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है। जिन्हें वहां से जरूरत पड़ने पर एम्स लाया जा सकता है। बीते शुक्रवार सुबह माणा गांव के पास बीआरओ कैंप के नजदीक भारी हिमस्खन हो गया। जिस समय ​हादसा हुआ 55 मरीज कैंप में आराम कर रहे थे। ये मजूदर कैंप के पास बीते कुछ दिनों से निर्माण कार्य कर रहे थे। लेकिन दो दिनों से बर्फबारी की वजह से कैंप में ही आराम कर रहे थे।

इस बीच बीते शुक्रवार को सुबह हादसा हो गया। बताया गया कि कुछ मजूदर हादसा होते ही बाहर निकल गए, लेकिन कुछ वहीं फंस गए। 6 से 8 फीट बर्फ में रेस्क्यू कार्य में सेना और आईएसबीटी को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। किसी तरह से रास्ता बनाकर मजदूरों को वहां से निकाला गया।

आज सुबह मौसम खुलते ही हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू शुरू हुआ। इस बीच एमआई भी वहां पहुंचाया गया। केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर आपरेशन चलाया। सभी एजेंसियां सेना के साथ मिलकर काम कर रही हैं। अब तक 47 मजदूरों का रेस्क्यू हो चुका है। 8 मजदूरों की खोजबीन जारी है।

सीएम धामी ने आज सुबह पहले फोन से रेस्क्यू कार्य का अपडेट लिया। इसके बाद हवाई सर्वेक्षण के लिए निकल गए। इस दौरान सीएम धामी ने घटनास्थल का हवाई दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। बाद में जोशीमठ पहुंचकर रेस्क्यू में जुटे सेना के अधिकारियों से स्थलीय जानकारी ली। इसके बाद डीएम चमोली से भी पूरी रिपोर्ट ली। इस दौरान हेलीकॉप्टर से लाए जा रहे मजदूरों से हालचाल जाना। सीएम ने सभी का हौंसला बढ़ाया और हर तरह की परिस्थिति से निपटने की बात की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+