Saurabh bahuguna एसआईटी करेगी कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का मामले की जांच
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश की जांच SIT को
Saurabh bahuguna उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश का मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी के आदेश के बाद एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने 11 सदस्यीय एसआइटी गठित कर ली है। इसमें दो निरीक्षक, चार उप निरीक्षक और पांच कांस्टेबल तैनात किए गए हैं। बता दें कि मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश हल्द्वानी जेल में रची गई थी।

हत्या की साजिश रचने वाले को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी
प्रदेश में मंत्री की सुरक्षा से जुड़े सबसे हाईप्रोफाइल मामले में पुलिस अभी तक कैबिनेट मंत्री की हत्या का आश्वासन देने वाले तक नहीं पहुंच सकी है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या का षडयंत्र रचने वाले सिसौना कोटाबाग निवासी हीरा सिंह, सतनाम सिंह, हरभजन सिंह व अजीज उर्फ गुड्डू को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मंत्री के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। सरकार ने उन्हें तत्काल वाई श्रेणी की सुरक्षा के साथ उनके घर पर सुरक्षा बढ़ा दी थी।
हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में रची जा रही थी
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या करने की साजिश हल्द्वानी जेल में रची जा रही थी। जहां मुख्य आरोपी साजिशकर्ता हीरा सिंह बंद था। वहीं उसकी पहचान सतनाम सिंह से हुई। उसी ने जेल से बाहर अपने दो साथियों के बारे में हीरा सिंह को बताया। हीरा सिंह ने सतनाम सिंह के बताये दोनों व्यक्तियों संग मिलकर प्लानिंग की गई। हीरा सिंह के कहने पर यूपी के शूटरों से घटना को अंजाम देने की साजिश तांत्रिक मो अजीज उर्फ गुड्डू रच रहा था। विधायक प्रतिनिधि उमाशंकर दुबे की तहरीर के अनुसार सतनाम सिंह ने जेल में हीरा सिंह को बताया था कि उसका दोस्त मो अजीज उर्फ गुड्डू निवासी किच्छा का बड़ा अपराधी है। उसके सम्बन्ध उत्तर प्रदेश के शूटरों के साथ हैं। उमाशंकर दुबे के अनुसार कैबिनेट मंत्री सितारगंज आये तो क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुछ स्थानों पर उसे देखा गया था। सतनाम सिंह ने पैरोल पर आने के बाद हीरा सिंह से सम्पर्क साधा। बताया गया कि आरोपी को मंत्री आवास पर भी देखा गया था।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications