बोर्ड की परीक्षाओं में फेल और कम नंबर लाने वाले छात्रों के लिए आखिरी मौका,अंक सुधार के लिए यहां करें आवेदन
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे छात्रों को उत्तीर्ण होने का एक आखिरी मौका दिया जा रहा है। 10वीं की परीक्षा में दो और 12वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं से 24 मई तक आवेदन मांगे गए हैं। ऐसे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें ये लगता है कि उन्हें उम्मीद से कम अंक मिले हैं।

उत्तराखंड बोर्ड के अनुसार 10 वीं की परीक्षा में दो और 12वीं की परीक्षा में एक विषय में फेल छात्र-छात्राएं अंक सुधार परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र-छात्राओं को अपने विद्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा। ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन दोनों तरह से आवेदन कर सकते हैं।
24 मई तक अंक सुधार के लिए आवेदन कर सकते हैं। छात्र उत्तराखंड विद्यालयी परिषद कार्यालय की वेबसाइट https://ubse.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड कर उसे भर सकते हैं। इसके अलावा अनुत्तीर्ण छात्र परीक्षा सुधार का फॉर्म अपने विद्यालय से ही ले सकते हैं। जिसे अंतिम तिथि से पहले भरकर जिस विद्यालय में पढ़ रहे हैं, उसी विद्यालय में जमा करने होंगे।
साथ ही ऑनलाइन भरने वाले परीक्षार्थी ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।10वीं में दो विषय और 12वीं में एक विषय में फेल हुए छात्र दोबारा परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा सुधार की परीक्षाएं जुलाई महीने में करवाई जाएगी।
बीते 30 अप्रैल को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। हाईस्कूल में 1,15,666 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 1,12,377 छात्रों ने परीक्षा दी और 1,00,179 छात्र उत्तीर्ण हुए। 12,179 छात्र अनुत्तीर्ण हुए। इसके साथ ही हाईस्कूल का रिजल्ट 89.14 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में 94,255 छात्रों ने पंजीकरण किया इनमें से 92,020 छात्रों ने परीक्षा दी। जिसमें 76,039 छात्रों ने परीक्षा पास की, 15,977 छात्र अनुत्तीर्ण हो गए।












Click it and Unblock the Notifications