Uttarakhand board exams 2026 कब से शुरू हो रही हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं, जानिए इस बार क्या है खास

Uttarakhand board exams 2026 उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक चलेंगी। लिखित परीक्षा के लिए 1261 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 156 संवेदनशील व छह अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। इस वर्ष कुल 2 लाख 16 हजार 121 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

हाईस्कूल में 1,12,679 और इंटरमीडिएट में 1,03,442 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हाईस्कूल में संस्थागत छात्रों की संख्या 1,10,573 और व्यक्तिगत परीक्षार्थी 2,106 हैं, जबकि इंटरमीडिएट में संस्थागत 99,345 और व्यक्तिगत 4,097 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

Uttarakhand board exams 2026 kab se UK Board Date Sheet 2026 Out Check Uttarakhand Class 10 12 Exam Dates News Hindi

सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ, ईयरफोन सहित किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक सामग्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस वर्ष परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए राज्यभर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 24 नए परीक्षा केंद्र शामिल हैं।

  • कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
  • उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र हैं। इन केंद्रों में 156 संवेदनशील और छह अति संवेदनशील हैं।
  • प्रदेश में 21 फरवरी से शुरू हो रही उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए तीन स्तरों राज्य, मंडल और जिलास्तर पर सचल दल गठित होंगे।
  • उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। जबकि मूल्यांकन के लिए 29 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 16 गढ़वाल और 13 कुमाऊं मंडल में हैं।
  • हर मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी।उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के लिए 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र हैं।
  • इन केंद्रों में 156 संवेदनशील और छह अति संवेदनशील हैं। जबकि 24 नए केंद्र हैं। इसमें टिहरी जिले में सबसे अधिक 136 और चंपावत जिले में सबसे कम 44 केंद्र बनाए गए हैं। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों में हरिद्वार में 4, पिथौरागढ़ में 1 और अल्मोड़ा में 1 केंद्र शामिल है।

इंटरमीडिएट-

  • 21 फरवरी -ड्राइंग एंड पेंटिग
  • 23 फरवरी -हिंदी, कृषि हिंदी (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
  • 24 फरवरी -हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
  • 25 फरवरी - जीव विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए), कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
  • 26 फरवरी -अर्थशास्त्र
  • 28 फरवरी - मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, गणित, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
  • 6 मार्च - राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
  • 7 मार्च -व्यवसायिक ट्रेड-आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिकएंड हाडवेयर, प्लम्बर
  • 9 मार्च - समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान, नवम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
  • 10 मार्च- सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
  • 12 मार्च- भूगोल, भूगर्भ विज्ञान, लेखाशास्त्र, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचमप्रश्न पत्र, (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र, केवल कृषि भाग 2 के लिए)
  • 14 मार्च - इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन
  • 18 मार्च - अंग्रेजी
  • 20 मार्च - संस्कृत, उर्दू, पंजाबी

(परीक्षा सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी)

हाईस्कूल

  • 23 फरवरी- हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), टंकड़ (अंग्रेजी या हिंदी)
  • 24 फरवरी- हिंदी
  • 27 फरवरी- गणित
  • 28 फरवरी -गृह विज्ञान (1. केवल बालिकाओं के लिए और 2. बालकों तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है।)
  • 7 मार्च- विज्ञान
  • 9 मार्च- पंजाबी, बंगाली
  • 11 मार्च -सामाजिक विज्ञान
  • 12 मार्च- उर्दू
  • 14 मार्च -अंग्रेजी
  • 16 मार्च- संस्कृत
  • 17 मार्च- रंजन कला, व्यापारिक तत्व, बहीखाता एंव लेखाशास्त्र, कृषि
  • 18 मार्च -सूचना प्रौद्वोगिकी
  • 20 मार्च- हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन), व्यवसायिक ट्रेड-आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हाडवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लम्बर

(परीक्षा सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+