Uttarakhand Board Exam Date Sheet 21 फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं, यहां देखिए डेट शीट
Uttarakhand Board Exam Date Sheet उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक होंगी। प्रयोगात्मक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक होंगी। इस बार 2,16,373 परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। इसमें हाईस्कूल में 1,12,679 व इंटर में 1,03,442 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद में परीक्षा समिति की बैठक बोर्ड के सभापति डॉ. मुकुल कुमार सती की अध्यक्षता में हुई। बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने बताया कि 21 फरवरी से बोर्ड परीक्षा इंटर की 23 फरवरी से हाईस्कूल की परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह दस से दोपहर एक बजे तक होगी।

इंटरमीडिएट-
- 21 फरवरी -ड्राइंग एंड पेंटिग
- 23 फरवरी -हिंदी, कृषि हिंदी (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
- 24 फरवरी -हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
- 25 फरवरी - जीव विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए), कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
- 26 फरवरी -अर्थशास्त्र
- 28 फरवरी - मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र, गणित, कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए) कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
- 6 मार्च - राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
- 7 मार्च -व्यवसायिक ट्रेड-आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिकएंड हाडवेयर, प्लम्बर
- 9 मार्च - समाजशास्त्र, रसायन विज्ञान, कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान, नवम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग 2 के लिए)
- 10 मार्च- सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान
- 12 मार्च- भूगोल, भूगर्भ विज्ञान, लेखाशास्त्र, कृषि गणित तथा प्रारंभिक सांख्यिकी पंचमप्रश्न पत्र, (केवल कृषि भाग 1 के लिए), कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रश्न पत्र, केवल कृषि भाग 2 के लिए)
- 14 मार्च - इतिहास, व्यावसायिक अध्ययन
- 18 मार्च - अंग्रेजी
- 20 मार्च - संस्कृत, उर्दू, पंजाबी
(परीक्षा सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी)
हाईस्कूल
- 23 फरवरी- हिंदुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), टंकड़ (अंग्रेजी या हिंदी)
- 24 फरवरी- हिंदी
- 27 फरवरी- गणित
- 28 फरवरी -गृह विज्ञान (1. केवल बालिकाओं के लिए और 2. बालकों तथा उन बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है।)
- 7 मार्च- विज्ञान
- 9 मार्च- पंजाबी, बंगाली
- 11 मार्च -सामाजिक विज्ञान
- 12 मार्च- उर्दू
- 14 मार्च -अंग्रेजी
- 16 मार्च- संस्कृत
- 17 मार्च- रंजन कला, व्यापारिक तत्व, बहीखाता एंव लेखाशास्त्र, कृषि
- 18 मार्च -सूचना प्रौद्वोगिकी
- 20 मार्च- हिंदुस्तानी संगीत (गायन), हिंदुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन), व्यवसायिक ट्रेड-आईटीईएस, ऑटोमोटिव, रिटेल, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, एग्रीकल्चर, इलेक्ट्रॉनिक एंड हाडवेयर, मल्टीस्किलिंग, प्लम्बर
(परीक्षा सुबह दस बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक होगी)












Click it and Unblock the Notifications