उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बोले, मोदी के नाम पर अब लोग वोट नहीं देंगे, विधायकों को क्षेत्र में जाना होगा

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिए आम आदमी पार्टी ने पिछले सप्ताह सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों को उतारने का का ऐलान कर दिया है। इसके बाद प्रदेश चुनाव को लेकर सियासी हलचल जारी है। सपा ने भी गुरुवार को प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। इधर सत्ताधारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव को लेकर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारे इस बार पार्टी की नैया पार नहीं होने वाली है। विधायकों को क्षेत्र में जाकर काम करना पड़ेगा, टिकट देने में उनके परफॉर्मेंस को देखा जाएगा।

Recommended Video

    उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष बोले, मोदी के नाम पर अब लोग वोट नहीं देंगे,विधायकों को क्षेत्र में जाना होगा
     Uttarakhand BJP President said public now will not vote for Modi

    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत से पत्रकार ने सवाल किया कि मिशन 2022 के लक्ष्य में आपको लगता है कि मोदी लहर के सहारे पार्टी विधायकों की नैया पार हो पाएगी? इसके जवाब में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि निश्चित रूप से मैं कह सकता हूं कि मोदी लहर के सहारे इस बार नैया पार नहीं होगी, खुद ही विधायकों को अपने क्षेत्र में जाना पड़ेगा। क्षेत्र में जाकर वो मेहनत करेंगे तभी लोग उनको वोट देंगे।

    इससे आगे जाते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि ऐसा नहीं है कि लोग अब मोदी के नाम पर वोट दे देंगे। बहुत दे दिया मोदी के नाम पर वोट, आगे विधायकों को खुद ही मेहनत करनी पड़ेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मैंने विधायकों से कहा है कि उनकी परफॉर्मेंस देखेंगे, तभी उनको टिकट देंगे। विधायक अगर मन में खाली यह भाव रखेंगे कि मोदी के नाम से चुनाव जीत जाएंगे तो यह गलत होगा। प्रदेश अध्यक्ष का यह बयान उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन चुका है।

    सपा ने कहा-सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
    सपा प्रदेश अध्यक्ष एसएन सचान ने कहा कि 2022 के चुनाव में पार्टी सभी सीटों से उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी। चुनाव की तैयारी के लिए 12 अक्टूबर से विशेष अभियान की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। जन समस्याओं को उठाते हुए पार्टी आंदोलन चलाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+