उत्तराखंड में भाजपा का विधानसभा चुनाव 2027 को जीतने के लिए मिशन हैट्रिक तैयार, जानिए 3 बड़े संकल्प
Uttarakhand BJP उत्तराखंड में भाजपा मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसके लिए भाजपा की कोर कमेटी ने प्लानिंग तैयार की है। भाजपा ने मिशन हैट्रिक के लिए तीन बिंदुओं पर चर्चा कर इसको लेकर रणनीति बनाने पर जोर दिया है। साथ ही आगामी दिनों के लिए कुछ कार्यक्रम तय किए गए हैं।
जिनमें सीएम, विधायक समेत सभी पदाधिकारियों की भूमिका अहम होगी। बता दें कि भाजपा हाईकमान ने प्रदेश कोर कमेटी बैठक के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा को अहम जिम्मेदारी दी गई थी। नड्डा ने कोर ग्रुप की बैठक मे सरकार और कार्यकर्ताओ के बीच समन्वय पर दिया बल दिया।

बैठक में मुख्यत तीन बिंदुओं पर चर्चा हुई जिसमें सरकार और संगठन के समन्वय को अधिक बेहतर करते हुए जन जन तक अपनी उपलब्धियां को पहुंचाया जाए। जिसकी शुरुआत आगामी 17 फरवरी को मुख्यमंत्री के साथ संगठन बैठक से होगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारी जिला अध्यक्ष जिला प्रभारी एवं जिला सह प्रभारी सम्मिलित होंगे।
- विधानसभा चुनाव की दृष्टि से मंडल स्तर पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं और बीएलए के सम्मेलन किए जायेंगे। जिसमें पार्टी का लक्ष्य है कि सभी बूथों को मजबूत किया जाए। विशेषकर जहां पिछले चुनावों में हारे गए बूथों के नतीजे भी बदले जाएं।
- 23 मार्च को प्रदेश भाजपा सरकार के 4 वर्ष पूरे होने पर 1.5 से 2.0 लाख की संख्या वाली रैली आयोजित की जाएगी, जिसके लिए प्रधानमंत्री या गृहमंत्री से समय मांगा जाएगा।
- इसी तरह 17 फरवरी से पार्टी प्रदेश में प्रशिक्षण महा अभियान की शुरुआत प्रदेश कार्यशाला से करने वाली है। जिसके बाद मंडल और जिले स्तर पर प्रशिक्षण महा अभियान की कार्यशाला संचालित की जाएगी।
- भाजपा प्रदेश भर में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक, योग दिवस, एक पेड माँ के नाम, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मृति दिवस, आपातकाल का काला अध्याय (50वां वर्ष), तिरंगा यात्रा, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, सेवा पखवाड़ा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, नेक्स्ट जेन जीएसटी रिफॉर्म, प्रदेश संगठनात्मक कार्यशाला, सरदार पटेल @ 150 यूनिटी मार्च, वंदे मातरम @ 150 वर्ष, जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार, अटल स्मृति वर्ष 2025, बीर बाल दिवस, VB-G RAM G, बजट प्रचार अभियान पर फोकस करेगी।
- आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के साथ विधायकों की बैठक भी आयोजित करने जा रही है जो लोकसभा अनुसार होगी। जिसमें संबंधित विधानसभाओं में हुए सरकार के कार्यों और जो थोड़े बहुत कार्य शेष रह गए हैं उनको लेकर चर्चा की जाएगी। ताकि उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए और सरकार के कामों का लाभ अधिक से अधिक जनता को प्राप्त हो।
- इसी तरह मार्च माह में पार्टी के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चों की रणनीति तैयार की जाएगी। ताकि बूथ स्तर तक सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से पहुंचाया जाए। विशेषकर नवमतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और पार्टी के साथ अधिक संख्या में जोड़ा जाए। पार्टी इस बार सभी 70 विधानसभा में जनता का अधिक से अधिक आशीर्वाद हासिल करने की दृष्टि से आगामी कार्यक्रम संचालित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications