उत्तराखंड में कर्मचारियों को बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर आ रही परेशानियों के बीच बड़ी राहत, मिला ये विकल्प

biometric attendance in uttarakhand: उत्तराखंड में शासन ने अधिकारियों व कर्मचारियों को बायोमीट्रिक हाजिरी को लेकर आ रही परेशानियों के बीच बड़ी राहत दी है। विकल्प के तौर पर कर्मचारी अपने मोबाइल से आधार बेस्ड हाजिरी लगा सकेंगे। इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) सचिवालय प्रशासन ने जारी कर दी।

मुख्य सचिव ने एक मई से सरकारी कार्यालयों में सख्ती से बायोमीट्रिक हाजिरी का नियम लागू किया था। लेकिन सचिवालय समेत कई विभागों में इसको लेकर ​परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस बीच दफ्तर में देरी से आने वालों पर कार्रवाई का आदेश भी जारी किया गया था।

Uttarakhand Big relief employees problems biometric attendance got option mobile

देरी से कार्यालय आने वाले कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश जारी किए गए। महीने में एक दिन देरी से आने वाले को मौखिक चेतावनी, दो दिन वालों को लिखित चेतावनी, तीन दिन वालों का एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटने और चार दिन वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा गया है।

मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन ने पहले ही 10 बजे तक सरकारी कार्यालयों में उपस्थिति अनिवार्य करने के आदेश जारी किए थे, साथ ही बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने को भी निर्देश जारी किए गए थे। हालांकि सरकारी कार्यालयों में कई जगह बायोमेट्रिक मशीनें दुरस्त न होने से मैनुअल ही उपस्थिति दर्ज कराई जा रही हैं।

लेकिन अब शासन ने विकल्प के तौर पर कर्मचारियों को अपने मोबाइल से आधार बेस्ड हाजिरी लगा सकेंगे। इसकी मानक प्रचालन प्रक्रिया (एसओपी) सचिवालय प्रशासन ने जारी कर दी। बायोमीट्रिक हाजिरी के विकल्प के तौर पर फेशियल रिकग्निशन की व्यवस्था लागू की गई है। इससे कर्मचारी अपने मोबाइल से ही अपनी हाजिरी लगा सकेगा।

  • मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आधार बेस और आधार फेस आरडी एप डाउनलोड करें।
  • इस पर अपनी लॉगिन आईडी बनानी होगी।
  • आधार बेस में रजिस्ट्रेशन के लिए पहले डोमेन में राज्य उत्तराखंड चुनें।
  • इसके बाद अपना पासवर्ड डालें।
  • आईडी बनने के बाद आपके पास नॉर्थ ब्लॉक ग्राउंड, सीएम बिल्डिंग, सीएस बिल्डिंग, एसबीआई बिल्डिंग का एंट्री प्वाइंट लिखा आएगा।
  • इसमें से कोई एक चुनें। इसके बाद अपनी तस्वीर अपलोड कर लें।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+