UTTARAKHAND AVALANCHE: 55 में से 47 मजदूर किए गए रेस्क्यू, अब 8 की खोजबीन, ग्राउंड जीरो पर जा रहे CM धामी
UTTARAKHAND AVALANCHE :चमोली के माणा गांव में हिमस्खलन की चपेट में आए 55 में से 47 मजूदरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। अब 8 मजूदर लापता बताए जा रहे हैं। बता दें कि पहले 57 मजदूरों के मौके पर होने की बात सामने आई थी। लेकिन बाद में सरकार की तरफ से स्थिति स्पष्ट की गई कि दो मजदूर छुट्टी पर गए थे।
इस बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सुबह देहरादून से फोन पर रेस्क्यू अभियान की जानकारी ली। सीएम ने आज सुबह फोन पर राहत एवं बचाव अभियान की विस्तृत जानकारी ली।मौसम साफ होते ही सीएम धामी आज जोशीमठ जाकर स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

सीएम धामी ने जिन श्रमिकों को कल बाहर निकाल लिया गया था उनमें से गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर भेजने के लिए एयरलिफ़्ट करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है। सीएम ने कहा कि मौसम खुलने के साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। जोशीमठ में मौसम साफ होते ही आज सुबह हेली से रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया गया है। हालांकि आज भी प्रदेशभर में मौसम खराब है और मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को माणा गांव के पास भारी बर्फबारी के बीच कुबेर पर्वत से मजूदरों के कैंप पर भारी हिमस्खलन हो गया। हादसा सुबह साढ़े 6 बजे का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ मजदूरों ने भागकर जान बचाई जबकि 55 मजूदरों में से कुछ अंदर ही फंस गए। सेना और आईटीबीपी ने तुरंत रेस्क्यू शुरू किया। मौके पर करीब 8 फीट बर्फ होने से रेस्क्यू अभियान में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बता दें कि शुक्रवार को जैसे ही हिमस्खलन में मजूदरों की फंसे होने की सूचना मिली, सीएम धामी ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर अपडेट लिया और अधिकारियों को तुरंत तेजी से रेस्क्यू चलाने के निर्देश दिए। सीएम धामी ने देर शाम भी आपदा परिचालन केंद्र जाकर दोबारा से पूरा अपडेट लिया। धामी ने पल पल की अपडेट लेकर पूरे रेस्क्यू अभियान को चलाने के निर्देश दिए। हिमस्खलन की चपेट में आए श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के लिए आर्मी, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, बीआरओ, स्वास्थ्य, स्थानीय प्रशासन यूकाडा, वायुसेना व अन्य एजेंसियों द्वारा चलाए जा रहे राहत और बचाव अभियान की समीक्षा की। शासन ने चमोली माणा ग्लेशियर हादसे के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। जानकारी के लिए मोबाइल नंबर - 8218867005, 9058441404 और 0135 2664315 पर फोन कर सकते हैं। इसके साथ ही टोल फ्री नंबर- 1070 भी जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications