उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा,खाई में गिरी बस ,12 से ज्यादा की मौत की खबर
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से बड़ी और बुरी खबर सामने आ रही है। नैनी डांडा से रामनगर जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। मार्चुला के पास बस खाई में गिर गई। हादसे में कई लोगों की मौत की खबर है। स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई है।
साथ ही एसडीआरएफ की एक टीम मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है रेस्क्यू शुरू हो गया है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर हादसे की जानकारी दी। साथ ही राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने घायलों को एयर लिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार बस नैनीडांडा के किनाथ से सवारियों को लेकर जा रही थी। जो कि रामनगर के लिए रवाना हुई। बस सारड बैंड के पास नदी में गिरी है। बस 42 सीटर है जिसमें 40 से ज्यादा लोग सवार बताए जा रहे हैंं।
मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है। लेकिन अब तक संख्या को लेकर स्थिति साफ नहीं है। बताया जा रहा है कि बस से छिटक कर बाहर निकले लोगों ने हादसे की सूचना दूसरे लोगों को दी। जिसके बाद हादसे की सूचना प्रशासन को दी है।
मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर लिखा कि
जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचाने हेतु तेजी से कार्य कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।
जनपद अल्मोड़ा के मार्चुला में हुई दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। जिला प्रशासन को तेजी के साथ राहत एवं बचाव अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
घटनास्थल पर स्थानीय प्रशासन एवं SDRF की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 4, 2024












Click it and Unblock the Notifications