Uttarakhand ACS Radha Raturi ने यूपी पुलिस को लेकर ऐसा क्या कहा ? मच गया बवाल, करनी पड़ी तारीफ
उत्तराखंड: ACS राधा रतूड़ी ने UP पुलिस को लेकर कह दी बड़ी बात
Uttarakhand ACS Radha Raturi उत्तराखंड की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के यूपी पुलिस को लेकर दिए एक बयान से दोनों राज्यों की पुलिस एक बार फिर आमने सामने आ गई है। राधा रतूड़ी ने पहले यूपी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए बाद में मामले को ठंडा करने की कोशिश भी कर दी।

कई बार यूपी पुलिस निर्दोष को पकड़ कर कहती है कि हमने मामला सुलझा लिया
सोमवार को उत्तराखंड में कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर रहीं राधा रतूड़ी ने कहा कि आपराधिक मामलों का निस्तारण सही ढंग से होना चाहिए। किसी भी निर्दोष को भी नहीं पकड़ना चाहिए। कई बार यूपी पुलिस निर्दोष को पकड़ कर कहती है कि हमने मामला सुलझा लिया है। ये भी गलत है। एसीएस के इस बयान से जब हंगामा मचा तो देर शाम एसीएस ने अपने बयान से पलटते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड पुलिस अच्छा काम रही है। कई आपराधिक मामलों में दोनों राज्यों की पुलिस मिल कर काम कर रही है और उनका खुलासा भी कर रही है। बड़े.बड़े अपराधी पकड़े भी जा रही है।
कई बार यूपी पुलिस निर्दोष को पकड़ कर कहती है कि हमने मामला सुलझा लिया
प्रेसवार्ता में एसीएस ने कहा कि प्रदेश में आपराधिक घटनाओं को लेकर सरकार और स्वयं मुख्यमंत्री ने चिंता की है। सीएम ने निर्देश दिए कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि क्राइम का निस्तारण सही ढंग से होना चाहिए। आपराधिक घटनाओं में किसी निर्दोष को नहीं पकड़ना गलत है। कई बार यूपी पुलिस निर्दोष को पकड़ कर यह कहती है कि हमने मामला सुलझा दिया है। ये भी गलत है। यदि निर्दोष को सजा देंगे तो उससे 99 और अपराधी पैदा होंगे। अपराध की सही तरीके से विवेचना कर दोषियों को ही सजा मिलनी चाहिए। ये बयान ऐसे समय में आया है जब उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पुलिस काशीपुर में फायरिंग मामले को लेकर आमने सामने हैं। दोनों पुलिस एक दूसरे की कार्यप्रणाली पर पहले से ही सवाल खड़े कर रही है। उत्तराखंड पुलिस जहां फायरिंग के दौरान गोली लगी महिला की मौत के बाद से उत्तर प्रदेश पुलिस से उत्तराखंड आने का कारण पूछ रही है तो यूपी पुलिस जवाब भेजकर पूरा मामला उत्तराखंड पुलिस पर ही डाल चुकी है। ऐसे में एसीएस के इस बयान से एक बार फिर दोनेां राज्यों की पुलिस आमने सामने आ चुकी है।
यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने कहा, राधा रतूड़ी ने निराधार और गैर जिम्मेदाराना बयान दिया
उत्तराखंड एसीएस होम के बयान पर यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि राधा रतूड़ी ने निराधार और गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है। किसी भी सिविल सेवक को इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए, खासकर अगर वह देश के सबसे संवेदनशील राज्य से जुड़ा हो। यूपी पुलिस ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। यूपी पुलिस ने उत्तराखंड सरकार से इस तरह के निराधार और गैर.जिम्मेदाराना बयानों को तुरंत रोकने की अपील की। यूपी पुलिस और उत्तराखंड पुलिस सहित सभी राज्य पुलिस अच्छा काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि कोई भी निर्दोष किसी भी मामले में नहीं फंसा है और पुलिस केवल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे।
रतूड़ी ने उच्च अधिकारियों को अधीनस्थ स्तर के प्रभावी सुपरविजन के निर्देश दिए
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सोमवार को राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा के संबंध में समस्त जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक की। रतूड़ी ने उच्च अधिकारियों को अधीनस्थ स्तर के प्रभावी सुपरविजन के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जिलों में समस्त पुलिस अधीक्षकों को पीक टाइम में शाम को 6 बजे से 10 बजे के बीच पुलिस अधिकारियों को फील्ड में तैनात रहने को कहा है। डीजीपी अशोक कुमार ने अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक के लिए जिलों के पुलिस अधीक्षकों को बेसिक ड्रिल, डॉग स्कॉयड, एटीएस टीम, बीडीएस टीम के माध्यम से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि रेवन्यू पुलिस के कार्यों का हस्तान्तरण रेगुलर पुलिस को प्रथम चरण में अगले 6 माह में 6 थानों और 20 चौकीयों में सुनिश्चित कर दिया जाएगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इस सम्बन्ध में जल्द से जल्द विस्तृत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications