Uttarakhand Accident खटीमा में सड़क हादसा, बस से टकराई बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम
Uttarakhand Accident उत्तराखंड के खटीमा में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज गति से आ रही निजी बस ने युवकों की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों बाइक सवार युवकों की जान चली गई। युवकों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि तीनों कुछ सामान लेकर बाइक से लौट रहे थे, इस बीच हादसा हो गया और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना का पता चलने पर परिजनों ने तीनों को खटीमा उप जिला अस्पताल में पहुंचाया।, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना से तीनों के परिवारों में कोहराम मच गया।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे झनकट से बाइक में सवार होकर अपने घरों को लौट रहे थे। बाइक देवेंद्र चला रहा था।
घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। गुरुद्वारा फार्म के पास नानकमत्ता से बच्चों को घर छोड़ने आ रही एक निजी स्कूल की बस से उनकी बाइक भिड़ंत हो गई। जिससे तीनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इसके बाद तीनों घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों से उप जिला अस्पताल खटीमा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत करार दिया।
सूचना पर उप जिला अस्पताल पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। जिनका पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। खटीमा उप जिला अस्पताल में तीनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि देवेंद्र और राजेश राज मिस्त्री का काम करते थे, जबकि राजेश पुत्र दर्शन सिंह उनके साथ मजदूरी का काम करता था। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications