Uttarakhand accident news: चमोली में बारात सै लौट रही कार हादसे का शिकार, पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Uttarakhand accident news: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस समय ये हादसा हुआ उस समय तेज आंधी तूफान आया। मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी प्रशासन को देर से चली।

तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच ही रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। बारात सै लौट रही कार में पांच लोग सवार थे, पांचों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे को लेकर सीएम धामी ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है।

Uttarakhand accident news

जानकारी के अनुसार हादसा बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर हुआ है। गांव के पास कोरेलधार में कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्यों में काफी दिक्कतें आईं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग निजमूला क्षेत्र से किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे।

Chamoli accident news

जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना देर शाम की बताई जा रही है, लेकिन आंधी तूफान और बारिश के चलते किसी को भी घटना के बारे में सूचना नहीं मिल पाई। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार चमोली में तेज आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के बीच वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में पांच लोग सवार थे, पांचों की मौत हो गई।

Uttarakhand accident news

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया के जरिए दुख प्रकट करते हुए कहा कि चमोली जनपद के निजमुला क्षेत्र में वाहन दुर्घटना में कुछ लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+