Uttarakhand accident: इलेक्ट्रिक कार का ट्रायल ऐसे लेकर आई मौत, चीला रेंज में हुए हादसे ने छीनीं चार जिंदगियां

Uttarakhand accident: राजाजी पार्क की चीला रेंज में ट्रायल के लिए आए इलेक्ट्रिक इंटरसेप्टर वाहन ने कई जिदंगियों को छीन लिया। वाहन दुर्घटना में दो रेंजरों समेत चार की जान चली गई। वाहन में पांच लोग सवार थे। एक की अब भी तलाश की जा रही है।

Uttarakhand accident how trial electric car brought death rishikesh Chilla range took away four

बता दें कि ऋषिकेश और हरिद्वार क्षेत्र में राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की चीला रेज है। यहां पर अभी तक पेट्र्रोल और डीजल गाड़ी की जिप्सी का प्रयोग किया जाता रहा है। लेकिन अब वन विभाग यहां इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रयोग करने की प्लानिंग में जुटा है। जिससे जंगली जानवरों को किसी तरह की समस्या न हो।

सोमवार को चीला रेंज में इसका ट्रायल चल रहा था। शाम करीब पांच बजे पार्क के चीला रेंज में इंटरसेप्टर वाहन का ट्रायल लेने के लिए अधिकारियों की टीम पहुंची। पार्क प्रशासन को वाहन पेट्रोलिंग व जानवरों के रेस्क्यू के लिए मिला था।

ट्रायल के लिए वाहन में वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी, वन क्षेत्राधिकारी शैलेश घिल्डियाल, उपवन क्षेत्राधिकारी प्रमोद ध्यानी, चिकित्सक राकेश नौटियाल के अलावा कुलराज सिंह, हिमांशु गोसाई, सैफ अली खान, अंकुश, अमित सेमवाल व अश्विन बीजू सवार थे। बताया जा रहा है कि वाहन चीला से ऋषिकेश की ओर आ रहा था।

चीला विद्युत गृह से कुछ आगे अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया और बाद में चीला शक्ति नहर के पैराफिट से जा टकराया। पेड़ से टकराने के दौरान कुछ लोग छिटक कर खाई में जा गिरे। जबकि वाहन में सवार वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी नहर में जा गिरी। इस बीच वाहन के पीछे चल रहे एक अन्य वाहन के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व पार्क प्रशासन को दी। साथ ही रेस्क्यू भी शुरू किया।

घायलों को एम्स ऋषिकेश ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृतक शैलेश घिल्डियाल (रेंज अधिकारी), प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर), सैफ अली खान पुत्र खलील उल रहमान, कुलराज सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायलों में हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वाहन चालक), राकेश नौटियाल राजाजी नेशनल पार्क, अंकुश, अमित सेमवाल (चालक), अश्विन बिजू (24 वर्ष) (चालक) शामिल हैं। वन्य जीव प्रतिपालक आलोकी लापता चल रही हैं।

जिनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ जिला शक्ति नहर में सर्च अभियान चला रही है। कुलराज सिंह व अंकुश वाहन बनाने वाली कंपनी के कर्मचारी थे, जो कि वाहन का ट्रायल करा रहे थे। बताया जा रहा है कि वाहन बैंगलूरू की एक कंपनी का था। जो ​कि आज ही ट्रायल के लिए आया था। विभाग के अनुसार वाहन में 10 लोग सवार थे। जिनमें चार की मौत हो चुकी है। पांच घायल है। तथा एक लापता चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+