उत्तराखंड: जोशीमठ में भारी बारिश के चलते ढह गया तीन मंजिला होटल, सामने आया वीडियो
देहरादून, अगस्त 07: उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से कई जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। । शनिवार को भूस्खलन के चलते जोशीमठ के झाड़कुला इलाके में स्थित तीन मंजिल का एक होटल का एक हिस्सा ढह गया। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है। बता दें कि, लगातार हो रही बारिश से पहाड़ कमजोर हो रहे हैं। जिस वजह से यहां कई भूस्खलन जोन बन गए हैं।

शनिवार को जोशीमठ में पिछले दिनों बदरीनाथ हाईवे पर झड़कुला के समीप तीन मंजिला होटल का एक हिस्सा नीचे की ओर भूस्खलन होने से ढह गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बताया गया है कि जोशीमठ प्रशासन ने सुबह ही इस होटल को पूरी तरह से खाली करवा लिया था। लोगों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया था। शुक्रवार रात को हुई भारी बारिश के कारण शनिवार को दोपहर में अचानक होटल का एक हिस्सा ढह गया।
होटल की बिल्डिंग ढहते ही हर तरफ मलबे का गुबार दिखने लगा। होटल के बाहर बेरीकेड लगाकर किसी के भी वहां जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। इस भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे का लगभग 200 मीटर हिस्सा भी खतरे की जद में आ गया है। गनीतम ये रही कि, पहाड़ी के नीचे बने घरों पर होटल का मलवा नहीं गिरा। इससे पहले गत 25 जुलाई को बारिश से तपोवन-विष्णुगाड़ जल विद्युत परियोजना की सुरंग के आगे से भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया था।
'गोल्ड' मिलते ही पाकिस्तान में भी छाए नीरज चोपड़ा, जानिए क्यों
वहीं दूसरी ओर टिहरी में चंबा-धरासू हाईवे पर गोजमेर गांव के पास भारी भूधंसाव होने से शनिवार सुबह सात घंटे तक बंद रहा, जिससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पहाड़ी से लगातार मिट्टी-पत्थर गिरने के कारण मलबा हटाने में बीआरओ को काफी पसीना बहाना पड़ा। पिछले कुछ समय से उत्तराखंड और हिमाचल में बारिश के चलते लगातार भूस्खलन की डराने वाली घटनाएं सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications