Yogi Adityanath: अगले साल उत्तराखंड में अपनी जन्मस्थली जा सकते हैं योगी,जानिए कहां है जन्म स्थान
योगी की उत्तरकाशी की बड़कोट तहसील के मसालगांव आने की संभावना
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगले साल एक बार फिर उत्तराखंड आ सकते हैं। योगी आदित्यनाथ का उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के मसालगांव आने की संभावना है। बता दें कि मसाल गांव योगी आदित्यनाथ की जन्मस्थली है। यहां के ग्रामीणों के निमंत्रण पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी जन्म स्थली मसाल गांव में चारधाम यात्राकाल के दौरान आने का ग्रामीणों को भरोसा दिया है।

मां भगवती मंदिर के शिलान्यास करने का न्योता दिया
उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के मसाल गांव के ग्रामीणों का एक शिष्टमंडल लखनऊ में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें मसालगांव में निर्माणाधीन मां भगवती मंदिर के शिलान्यास करने का न्योता दिया है। ग्रामीणों का दावा है कि योगी आदित्यनाथ ने आने की हामी भरी है। जिससे ग्रामीणों में खुशी है, और जल्द ही इसकी तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। ये कार्यक्रम 2023 में होना तय माना जा रहा है।
केदार कांठा और केदार गंगा के तट पर स्थित ग्राम मसालगांव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का सन् 1972 में जन्म हुआ था। उनके पिताजी आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में उस दौरान सेवारत थे और मसालगांव में निवास करते थे। ग्रामवासियों ने योगी के करकमलों द्वारा मां भगवती मन्दिर का शिलान्यास करवाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।
योगी आदित्यनाथ इस साल 3 मई को उत्तराखंड दौरे पर आए थे
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ इस साल 3 मई को उत्तराखंड दौरे पर आए थे। योगी तीन मई को यमकेश्वर स्थित अपने पैतृक गांव में ठहरे थे। योगी ने बिथ्याणी डिग्री कालेज में अपने गुरु बाबा गोरखनाथ की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में शिरकत की। 4 मई को योगी अपने गांव में ही रूके जबकि 5 मई को हरिद्वार में एक कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ शिरकत की। जिसमें यूपी पर्यटन विभाग के हरिद्वार में बने अलकनंदा होटल का शुभारंभ किया।












Click it and Unblock the Notifications