Urvashi rautela ने कहा-बदरीनाथ के पास मेरा मंदिर, मच गया बवाल, तीर्थ पुरोहितों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
Urvashi Rautela : उत्तराखंड मूल की बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के एक बयान से बवाल मच गया है। उर्वशी रौतेला ने एक इंटरव्यू में दावा किया है कि उत्तराखंड में उनके नाम का मंदिर है, जहां लोग उनकी पूजा करते हैं। उर्वशी के इस बयान से तीर्थ पुरोहित नाराज हो गए हैं और उन पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
इस बयान को लेकर चारधाम के तीर्थ-पुरोहितों ने विरोध किया है। पॉडकास्ट में उर्वशी रौतेला से बातचीत के दौरान सवाल किया गया क्या उन्हें भी लगता है कि लोग उनके लिए 'जय उर्वशी चिल्लाएं। इस सवाल के जवाब में उर्वशी रौतेला ने कहा कि उत्तराखंड में पहले से ही उनके नाम का मंदिर है।

उर्वशी रौतेला ने बताया कि बदरीनाथ धाम मंदिर के पास में ही एक मंदिर है, उस मंदिर का नाम उर्वशी है। पॉडकास्ट के होस्ट ने जोर देकर पूछा कि क्या सच में वो आपका मंदिर है। जिस पर उर्वशी ने हंसते हुए इसे स्वीकार किया। उर्वशी रौतेला के इस बयान से हंगामा मच गया। तीर्थ पुरोहितों ने उर्वशी रौतेला के इस बयान पर अपनी नाराजगी जताई है।
Urvashi rautela
उन्होंने कहा कि उर्वशी रौतेला जिस मंदिर की बात कर रही हैं, वो बदरीनाथ धाम के पास का उर्वशी मंदिर है, जो क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी हैं। मां उर्वशी के जिस मंदिर का एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने जिक्र किया है, वो मंदिर उत्तराखंड के चमोली जिले के बामणी गांव में स्थित है। मंदिर बद्रीकाश्रम में भगवान नारायण के बाएं कमल से बनाया गया था। इसकी कहानी वैदिक काल की है. यह उर्वशी पर्वत, नीलकंठ पर्वत और नारायण पर्वत के सामने स्थित है।
Urvashi Rautela controvercy
उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के डॉ. बृजेश सती ने बयान जारी कर कहा कि उर्वशी रौतेला का एक बयान सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह ये दावा कर रही हैं कि बदरीनाथ के पास उनके नाम का उर्वशी मंदिर है। साथ वह कह रही हैं कि साउथ में उनके नाम का मंदिर बनें। उत्तराखंड चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत इस बयान की निंदा करता है। बृजेश सती ने बताया कि बद्रीनाथ के समीप उर्वशी देवी का मंदिर है जो कि क्षेत्र की इष्टदात्री देवी हैं। उन्होंने सरकार और मंदिर समिति से इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
बता दें कि उर्वशी रौतेला उत्तराखंड की मूल निवासी हैं। उनका जन्म हरिद्वार में हुआ और पढ़ाई कोटद्वार से। बाद में वह दिल्ली चली गई और मॉडलिंग में करियर बनाने के बाद फिल्म इंड्रस्ट्री में पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications