UPSC Success Story: एक नंबर से चूकी तो चाय कारोबारी की बेटी नीति ने अंतिम अटैम्प्ट में ऐसे रचा इतिहास
UPSC Success Story: उत्तराखंड के ऋषिकेश की नीति अग्रवाल ने यूपीएससी परीक्षा में अंतिम अटैम्प्ट में सफलता हासिल की है। नीति की आल इंडिया में 383वीं रैंक हैं। नीति का यह छठवां व अंतिम अटैम्प्ट था। वर्ष 2021 में नीति अग्रवाल अंतिम चरण इंटरव्यू तक पहुंची थी, सिर्फ एक अंक से रहने के कारण वह फाइनल चयन से चूक गई थी। ऐसे में इस बार नीति ने पुरानी कमियों को दूर कर अपने लक्ष्य को हासिल किया।

नीति ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह रोजाना दस घंटे पढ़ाई करती थी। उन्होंने मनोरंजन के साधनों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। पढ़ाई में उन्हें इंटरनेट से भी काफी मदद मिली। इंटरनेट में कई महत्वपूर्ण पाठ्य सामग्री उपलब्ध हो सकीं।
नीति की 12वीं तक पढ़ाई मार्डन स्कूल ऋषिकेश में हुई, जिसके बाद उन्होंने मेडिकल में ग्रेजुएशन किया। नीति ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। नीति ने कहा कि वह दो बहनें हैं। उनके माता-पिता ने हमेशा दोनों बेटियों को बेटा मानते हुए प्रोत्साहित किया है।
नीति अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल घाट रोड के प्रतिष्ठित चाय व्यापारी हैं और उनकी मां ऋतु अग्रवाल एक गृहिणी हैं, नीति की छोटी बहन इंजीनियर हैं। बताया कि वह रोजाना दस घंटे पढ़ाई करती थी और उन्होंने मनोरंजन के साधनों को पूरी तरह से छोड़ दिया था।
उन्हें तैयारी में इंटरनेट से काफी मदद मिली, उनका यह छठवां व अंतिम अटैम्प्ट था। वर्ष 2021 में नीति अग्रवाल अंतिम चरण इंटरव्यू तक पहुंची थी, सिर्फ एक अंक से रहने के कारण उनका फाइनल में चयन नहीं हुआ।
उन्होंने बताया कि इस आखिरी अटैम्प्ट में उन्होंने पिछले अनुभवों से सीख लेते हुए व गलतियां सुधारते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया था जिसके फलस्वरूप उन्हें सफलता मिली। नीति ने कहा कि लक्ष्य कोई भी बड़ा नहीं, जीता वही जो डरा नहीं। आपका लक्ष्य स्पष्ट है तो आप एक ने एक दिन अपनी मंजिल तक पहुंच जाओगे।












Click it and Unblock the Notifications