UP CM Yogi Adityanath उत्तराखंड में पैतृक गांव पंचूर में बच्चों से मिले, चॉकलेट बांटी,कहा-हम भी तेरे दादा लगते

UP CM Yogi Adityanath यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने पैतृक गांव के दौरे पर उत्तराखंड के पंचूर गांव में हैं। इस दौरान योगी ने सुबह गांव में भ्रमण किया और सभी से आत्मीयता से मुलाकात की। खासकर योगी ने छोटे बच्चों को गोदी में खिलाया और चॉकलेट भी दी।

बच्चों को योगी ये कहते हुए नजर आए कि 'हम भी तेरे दादा लगते हैं।' जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे हैं। सीएम योगी उत्तराखंड दौरे पर हैं। शुक्रवार को योगी ​पहले हरिद्वार में संत सम्मेलन में शामिल हुए। इसके बाद यमकेश्वर में इंटर कॉलेज के नए भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए।

UP CM Yogi Adityanath met children ancestral village Panchur Uttarakhand distributed chocolates said i m your grandfather

इसके बाद योगी ने अपने पैतृक गांव पंचूर में रात्रि विश्राम किया। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे। इस दौरान सीएम ने अपने पैतृक गांव पंचूर में ही रात्रि विश्राम किया। सुबह उठते ही योगी गांव के भ्रमण पर निकले। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने गांव में लोगों से मुलाकात की। गांव पहुंचने पर बच्चों ने खास तरीके से उनका स्वागत किया। सारे बच्चे उत्सुकता के साथ योगी को देखने और उनके पांव छूने बाहर आए। योगी ने भी बच्चों को खुब दुलार किया और चॉकलेट बांटी।

अपने गांव में भी योगी ने बच्चों के साथ समय बिताया। उनसे बातचीत की और उन्हें चॉकलेट भी दी। सीएम योगी ने एक बच्चे को अपनी गोद में लेकर उसे प्रेम से खिलाया। बच्चों ने भी सहज भाव से मुख्यमंत्री से बातचीत की। इस दौरान, गांव के लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सेल्फी भी ली। कई बच्चों को योगी के साथ फोटो खींचाने को उत्सकुता नजर आई।

योगी ने बच्चों से खूब बातें की और नाम पूछने के बाद चॉकलेट दी। भ्रमण के दौरान योगी आदित्यनाथ को एक बच्चे ने फूल भेंट किया तो उन्होंने मासूम को खाने का सामान दिया। बच्चे ने वह सामान वहां खड़े अपने दादा को दे दिया। इस पर मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए प्यार भरे शब्दों में बच्चे से कहा, 'हम भी तेरे दादा लगते हैं।' इस दौरान सभी ने मुस्कुराकर योगी का अभिवादन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+