यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता पंच तत्व में हुए विलीन, बड़े बेटे ने दी मुखाग्नि

ऋषिकेश। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्वां आनंद सिंह बिष्ट का अंतिम संस्कार पूरी विधि विधान के साथ किया गया। आनंद सिंह बिष्ट के बड़े बेटे मानेंद्र सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके पुत्र शैलेन्द्र सिंह व कनिष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह सहित परिवार व गांव के लोग भी मौजूद रहे।

Recommended Video

      CM Yogi Adityanath के Father Anand Singh Bisht का किया गया अंतिम संस्कार | वनइंडिया हिंदी
      UP CM Yogi Adityanath father Anand Singh Bisht Funeral

      फूलचट्टी स्थित गंगा घाट पर आज सुबह नौ बजकर 10 मिनट पर स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर लाया गया। यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, धन सिंह रावत, संगठन मंत्री अजेय, उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से एडिशनल कमिश्नर सौम्या श्रीवास्तव, ओएसडी सीएम उत्तर प्रदेश राज भूषण सहित कई लोगों ने स्वर्गीय आनंद सिंह बिष्ट को श्रद्धांजलि अर्पित की।

      आनंद सिंह बिष्ट के निधन की सूचना के बाद से पंचूर सहित आसपास के गांव शोक में डूब गए। देर रात को उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी पंचूर पहुंच गए। बता दें कि एम्स दिल्ली में पिछले एक माह से भर्ती योगी आदित्यनाथ के पिता 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह निधन हो गया था। एम्स दिल्ली से विशेष एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पंचूर, यमकेश्वर के लिए रवाना किया गया। कोटद्वार के रास्ते पार्थिव शरीर शाम करीब सवा सात बजे उनके पैतृक आवास पर पहुंचा। वहां पहले से ही गांव के लोग और संगे संबंधी मौजूद थे।

      करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे आनंद सिंह बिष्ट
      सीएम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट (89) ने सोमवार की सुबह 10:44 बजे दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही यमकेश्वर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वन विभाग में रेंज अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त आनंद सिंह बिष्ट परिवार के साथ पैतृक गांव यमकेश्वर ब्लाक के पंचूर गांव में रह रहे थे। वह करीब तीन माह से बीमार चल रहे थे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत उनके चार बेटे और तीन पुत्रियां हैं। सबसे बड़ी तीन बेटियां पुष्पा देवी, कौशिल्या देवी और शशि देवी हैं। इसके बाद बड़ा बेटा मानवेंद्र सिंह है। दूसरे नंबर पर योगी आदित्यनाथ (अजय मोहन सिंह बिष्ट) हैं। तीसरे बेटे शैलेंद्र मोहन भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर सेवारत हैं। चौथा सबसे छोटा पुत्र महेंद्र बिष्ट पत्रकारिता में है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+