यूसीसी को लेकर बड़ा अपडेट, सीएम धामी ने बताया ड्राफ्ट पर तेजी से हो रहा काम, कहा-जल्द सरकार को मिलेगा

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। कहा कि ड्राफ्ट पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही यह सरकार को प्राप्त हो जाएगा।

समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है। खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू करने के सवाल के जबाव मेंं कहा कि ड्राफ्ट पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही यह सरकार को प्राप्त हो जाएगा।

 Uniform Civil Code Big update CM pushkar Dhami told work draft going fast, government get soon

खटीमा गोलीकांड की 29वीं बरसी में शामिल होने के लिए गुरुवार शाम सीएम धामी खटीमा पहुंचे। सीएम धामी ने कहा कि यूसीसी के लिए ड्राफ्ट पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही यह सरकार को प्राप्त हो जाएगा। हम इसे इसी वर्ष लागू करने के लिए तैयार हैं। ऐसा कर हम चुनाव में जनता से किए वादे पर खरे उतरेंगे और पार्टी की रीति-नीति से लोगों में विश्वास भी बढ़ाएंगे।

धामी ने कहा कि आज प्रदेश ही नहीं, पूरे देश को यूसीसी की जरूरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड इस दिशा में बहुत आगे बढ़ चुका है। जल्द ही ड्राफ्ट हमें प्राप्त हो जाएगा। इसे लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा। देवभूमि के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी।

सीएम धामी ने कहा कि जनता ने हम पर विश्वास जताकर चुनावी जीताया है। हम जनता की अपेक्षाओं पर निरंतर खरा उतरने की कोशिश कर रहे हैं। अपने वादों को पूरा कर रहे हैं। उसी क्रम में अब बारी है समान नागरिक संहिता की। इसे भी हम इसी वर्ष ही पूरा करेंगे। इसके लिए दिन-रात काम चल रहा है। विशेषज्ञ हर पहलू को बारीकी से परख रहे हैं।

हमारी समान नागरिक संहिता पूरे देश के लिए मिशाल साबित होगी। सीएम धामी यूसीसी को लेकर लगातार अपडेट कर रहे हैं। विधानसभा चुनाव में जाने से पहले सीएम धामी ने उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने का निर्णय लिया। जिसके बाद चुनाव जीतते ही ड्राफ्ट कमेटी बनाई गई और ड्राफ्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। जिसे कभी भी सरकार को सौंपा जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+