थराली में निर्माणाधीन बैली ब्रिज टूटा, CM धामी ने कह दी ये बड़ी बात, नुकसान की भरपाई करेंगे ठेकेदार
चमोली जिले के थराली में टूटे निर्माणाधीन बैली ब्रिज को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी बात की है। सीएम धामी ने कहा कि उन्होंने तय किया है कि इस पुल के गिरने से सरकार को जो धन का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई उस ठेकेदार से की जाएगी जो इसके निर्माण का प्रभारी था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चमोली जिले के दौरे पर रहे, चमोली के थराली में सीएम धामी ने शौर्य महोत्सव के दौरान जनता को संबोधित करते हुए ये बात कही। सीएम धामी ने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र में एक निर्माणाधीन पुल गिर गया। मैंने इसका संज्ञान लिया और तुरंत तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया।

धामी ने कहा कि अगर कोई अधिकारी/कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों के प्रति लापरवाह है, जनहित के कार्यों के प्रति लापरवाह है या भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। हमने यहां तक तय किया है कि इस पुल के गिरने से सरकार को जो धन का नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई उस ठेकेदार से की जाएगी जो इसके निर्माण का प्रभारी था।
बता दें कि चमोली में थराली के अंतर्गत डूंगरी रतगांव मोटर मार्ग पर पुल निर्माणाधीन था। इस पुल को प्राणमती नदी पर करीब 60 मी बैली ब्रिज के रूप में तैयार होना था। लेकिन इससे पहले यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। मामला सामने आने के बाद फौरन शासन स्तर पर पुल के क्षतिग्रस्त होने को लेकर जरूरी दिशा निर्देश देते हुए जांच के लिए कहा गया। मामले में प्रथम दृष्टया तीन अभियंताओं की लापरवाही भी सामने आई है।
खास बात यह है कि प्रकरण पर बिना देरी किए एक्शन लिया गया। तीन इंजीनियर को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली के थराली में निर्माणाधीन पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के 3 अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। इस प्रकरण पर सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडे द्वारा थराली में क्षतिग्रस्त हुए पुल प्रकरण पर लोक निर्माण विभाग के तीन इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications