UKSSSC paper leak case सामने आने के बाद से आयोग के लिए फिर परीक्षा की घड़ी, जानिए कब और क्यों है चुनौती
UKSSSC paper leak case पेपरलीक प्रकरण के सामने आने के बाद से उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के लिए आने वाली परीक्षाएं बड़ी चुनौती लेकर आई है। आगामी 5 अक्टूबर को सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा होनी है। लेकिन अभी से परीक्षा को लेकर संशय बना हुआ है।
परीक्षा के लिए 13 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जिसके एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं हुए हैं। ऐसे में परीक्षा के सफल आयोजन को कराने की आयोग के सामने बड़ा चैलेंज है। बोर्ड बैठक में इस परीक्षा के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाना है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की और से 21 अक्टूबर को स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई थी। लेकिन आधे घंटे बाद ही पेपरलीक होने का दावा हो गया जब तीन पन्ने सोशल मीडिया में बाहर आ गए। इसके बाद से युवाओं ने परेड ग्राउंड पर धरना दिया और आठ दिनों तक आंदोलन किया। आठवें दिन सीएम धामी ने धरने के बाद ही पहुंचकर सीबीआई जांच की संस्तुति कर दी।
जिसके बाद युवाओं का आंदोलन 10 अक्टूबर तक स्थगित हो गया। ऐसे में अब पेपरलीक प्रकरण की पहले से चल रही एसआईटी जांच के साथ ही सीबीआई जांच भी होगी। हालांकि पेपर रद् होगा की नहीं ये आयोग को तय करना है। जो कि एसआईटी जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। इस परीक्षा की आंसर की भी जारी नहीं हुई है। इस बीच आयोग के लिए एक और बड़ी चुनौती सामने है।
पांच अक्टूबर को समूह-ग की सहकारी निरीक्षक भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। जिसको लेकर अभी भी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। पांच अक्टूबर को समूह-ग की सहकारी निरीक्षक वर्ग-दो/ सहायक विकास अधिकारी (सहकारी) के 45 पदों के लिए लिखित परीक्षा प्रस्तावित है। इस परीक्षा के लिए 13 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के लिए देहरादून और हल्द्वानी दो शहरों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications