UKPSC Exam Calendar 2025-26: PCS, RO/ARO समेत अन्य परीक्षाओं की तिथियां घोषित
UKPSC Exam Calendar 2025: सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट जारी हुआ है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने वर्ष 2025-26 में होने वाली भर्ती परीक्षाओं का नया कैलेंडर जारी किया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 2025-26 के लिए नई परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग द्वारा जारी इस परीक्षा कैलेंडर में विभिन्न प्रमुख परीक्षाओं की निर्धारित तिथियाँ शामिल की गई हैं, जिनमें PCS, RO/ARO, न्यायिक सेवा, वन विभाग, और अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाएं शामिल हैं।

इसके अनुसार उत्तराखंड सम्मलित राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा की प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी। जबकि, 27 जुलाई को महाधिवक्ता कार्यालय, नैनीताल के लिए समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा प्रस्तावित है। उत्तराखंड न्यायिक सेवा परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त को किया जाएगा इसके अलावा, सचिवालय और लोक सेवा आयोग में लेखा वर्ग की भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा तीन और चार सितंबर को कराई जाएगी। उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 13 और 14 सितंबर को प्रस्तावित है।
प्रमुख परीक्षा तिथियाँ एक नजर में
- PCS प्रारंभिक परीक्षा - 29 जून 2025
- RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा - 27 जुलाई 2025
- न्यायिक सेवा परीक्षा - 31 अगस्त 2025
- लेखा वर्ग मुख्य परीक्षा (सचिवालय/आयोग) - 3 और 4 सितंबर 2025
- PCS मुख्य परीक्षा - 13 और 14 सितंबर 2025
- राज्य निर्वाचन आयोग RO/ARO मुख्य परीक्षा - 25 और 26 सितंबर 2025
- सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्राधिकारी व लौंगिंग अधिकारी मुख्य परीक्षा - 24 से 28 सितंबर 2025
- UKPCS मुख्य परीक्षा (Final Stage) - 6 से 9 दिसंबर 2025
क्या है खास इस कैलेंडर में?
इस बार परीक्षाओं की तिथियाँ पहले से तय कर देने से अभ्यर्थियों को तैयारी के लिए बेहतर समय मिलेगा। मुख्य परीक्षाओं की तिथियाँ भी स्पष्ट रूप से निर्धारित की गई हैं, जिससे लंबे समय तक इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एडमिट कार्ड की जानकारी अलग से जारी की जाएगी। सभी परीक्षाएं उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। किसी भी बदलाव की स्थिति में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जारी किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications