UKPSC 2026: सरकारी नौकरी का इंतजार खत्म, युवाओं के लिए अच्छी खबर, वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी, जानिए शिड्यूल
Uttarakhand Public Service Commission news 2026: सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 2026 के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में कुल 12 प्रमुख परीक्षाओं का शेड्यूल तय किया गया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने बुधवार को वर्ष 2026 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, 19 जनवरी 2026 से 5 जुलाई 2026 तक कुल 12 बड़ी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

इन परीक्षाओं में न्यायिक सेवा, प्रवक्ता, समीक्षा अधिकारी से लेकर राज्य सिविल सेवा परीक्षाएं शामिल हैं। शिक्षा विभाग में प्रवक्ता के लिए भी छात्र लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कैलेंडर जारी होने से छात्रों को नई उम्मीद जगी है। आयोग का कहना है कि परीक्षाएं तय समय पर आयोजित हों, इसके लिए समय पर केलैंडर जारी किया गया है। साथ ही छात्रों को भी तैयारी का पूरा समय दिया जाएगा।
परीक्षा कार्यक्रम
- न्यायिक सेवा (सिविल न्यायाधीश कनिष्ठ वर्ग) मुख्य परीक्षा-2023-19 से 22 जनवरी 2026
- प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (विषयवार आरक्षित) मुख्य परीक्षा-2025- 25 जनवरी 2026
- समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी-2024 -31 जनवरी 2026
- प्रधानाचार्य इंटर कॉलेज सीमित विभागीय लिखित परीक्षा-2025- 8 फरवरी 2026
- अपर निजी सचिव मुख्य परीक्षा-2024 -14 मार्च 2026
- अधीक्षिका परीक्षा (स्क्रीनिंग)-2025- 22 मार्च 2026
- प्रवक्ता इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025- 5 अप्रैल 2026
- सहायक निदेशक परीक्षा-2025 -12 अप्रैल 2026
- प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज मुख्य परीक्षा-2025 -26 अप्रैल 2026
- सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025- 17 मई 2026
- प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा-2025 14 जून 2026
- सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (प्रारंभिक)-2025 5 जुलाई 2026












Click it and Unblock the Notifications