UK NEWS: उत्तराखंड को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, दूसरी ट्रेन से भी फायदा, जानिए कहां से कहां तक
UK NEWS Vande Bharat train : उत्तराखंड को केंद्र सरकार ने एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। नई वंदे भारत काठगोदाम से दिल्ली के बीच चलाई जाएगी। जिसके बाद से उत्तराखंड में तीन वंदे भारत चलेगी। प्रधानमंत्री 7 नवंबर को इसकी शुरूआत कर सकते हैं।
बता दें कि उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव मना रहा है। 25 साल पूरे होने पर उत्तराखंड को मोदी सरकार का ये बड़ा तोहफा माना जा रहा है। उत्तराखंड में अभी दो वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। इसमें एक देहरादून से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन और दूसरी देहरादून से लखनऊ रेलवे स्टेशन की ट्रेन शामिल है।

काठगोदाम से दिल्ली के बीच एक और वंदे भारत तीसरी ट्रेन होगी। ये ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलाई जाएगी।
काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस उत्तराखंड की पहली ऐसी हाईस्पीड ट्रेन होगी जो कुमाऊं क्षेत्र को सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार, यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी।
भारतीय रेलवे की ओर दिल्ली से उत्तराखंड तक के लिए एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए काठगोदाम से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल से काठगोदाम से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन पहली ऐसी सेवा होगी।
रुड़की वासियों के लिए भी अच्छी खबर है! 8 नवंबर से रुड़की होकर लखनऊ के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू हो रही है। यह ट्रेन आधुनिक सुविधाओं से लैस है और लखनऊ तक का सफर लगभग 7 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से हरिद्वार और आसपास के यात्रियों को काफी सुविधा होगी।
वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन सहारनपुर जंक्शन से लखनऊ जंक्शन के बीच किया जा रहा है। यह ट्रेन रुड़की स्टेशन से भी होकर गुजरेगी। इससे हरिद्वार और आसपास के जिलों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। ट्रेन आठ नवंबर से नियमित रूप से चलेगी। जारी समय सारिणी के अनुसार, वंदे भारत रुड़की स्टेशन पर दोपहर दो बजे पहुंचेगी और लगभग 2:02 बजे लखनऊ की ओर रवाना होगी। वहीं वापसी में यह ट्रेन सुबह करीब 10:30 बजे रुड़की पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications