UK NEWS: अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में कहां से पहुंचा विस्फोटक पदार्थ जैलेटिन ट्यूब, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
UTTARAKHAND NEWS: उत्तराखंड के अल्मोड़ा सल्ट क्षेत्र में मिले जैलेटिन ट्यूब मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसका दावा है कि निर्माणाधीन रोड में चट्टान आने से 2018 में उसका दोस्त जैलेटिन ट्यूब लाया था।
लेकिन जब लंबे समय तक वह अपने कमरे में नहीं गया तो मकान मालिक ने ट्यूब मजदूरों से झाड़ियों में फिंकवा दी। दावा है कि मकान मालिक कोमकान मालिक को जैलेटिन ट्यूब के बारे में जानकारी नहीं थी। पुलिस इस केस में अन्य संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है।

बीते 20/21.11.2025 को थाना सल्ट क्षेत्र में स्कूल राउमावि डभरा हल्का नं0- 3 के पास झाड़ियों के पास खुले स्थान से 161 बेलनाकार जैलेटन ट्यूब बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा थाना सल्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा जनपद स्तर पर अलग-अलग 04 टीम गठित की तथा बम डिस्पोजल टीम, डॉग स्क्वाड, स्थानीय व आसपास के थाना पुलिस, एलआईयू व आईआरबी को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
गठित पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थल एवं उसके आस-पास के क्षेत्रों में सघन सर्च अभियान चलाया गया। गठित टीमों के सयुंक्त प्रयासों से आज दिनांक 25.11.2025 को अभियुक्त प्रशान्त कुमार विष्ट को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त ने बताया कि वर्ष 2016-17 में 03 किमी लम्बी रोड निमार्ण का कार्य लिया था। उस दौरान नजदीकी गांव में किराये का कमरा लेकर रहता था। निर्माणाधीन रोड में चट्टान आने से वर्ष 2018 में उसके पार्टनर लवी ने किसी से बात की और वही जैलेटिन ट्यूब लाया था। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों के सम्बन्ध में अभियुक्त से जानकारी जुटाई जा रही है।
विस्फोटक पदार्थ घटनास्थल पर कैसे पहुंचा
6-7 वर्ष तक कमरा खाली नहीं करने पर जून 2025 को मकान मालिक हिम्मत सिंह ने किरायेदार से सम्पर्क किया लेकिन अभियुक्त नहीं आया। बाद में उसके द्वारा बताया गया कि कमरे का ताला तोड़ कर कमरे की सफाई कर लें। मकान मालिक द्वारा मजदूरों से कमरे की सफाई कराकर सभी सामग्री को झाड़ियों में फैंक दिया गया। मकान मालिक को जैलेटिन ट्यूब के बारे में जानकारी नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications