UK NEWS: PM MODI करेंगे 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, जानिए क्या रहेगा खास
UK NEWS PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर रविवार को उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष मुख्य कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं। पीएम मोदी 2 घंटे से अधिक रजत जयंती कार्यक्रम में समय बिताएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे देहरादून पहुंच जाएंगे।
पीएम सेना के हेलिकॉप्टर से इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए) आएंगे। वहीं से भीतर एफआरआई में कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां करीब 1:15 बजे तक रहेंगे। दोपहर करीब 1:30 बजे पीएम वापस लौट जाएंगे।

कार्यक्रम में सभी पूर्व मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री, बुद्धिजीवी वर्ग और अन्य फील्ड से जुड़े लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। देहरादून के एफआरआई में आयोजित होने जा रहे मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी प्रदेशवासियों को कई बड़ी सौगात देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार एफआरआई में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 11 बजे पहुंचेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। जिसमें केदारनाथ रोपवे प्रोजेक्ट और जमरानी बांध परियोजना शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऊर्जा विभाग, पर्यटन विभाग और पीडब्ल्यूडी से संबंधित कई योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
प्रशासन को उम्मीद है कि कार्यक्रम में कम से कम 70 हजार से अधिक लोग पहुंच सकते हैं। पीएम मोदी कुछ लाभार्थियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। कार्यक्रम स्थल पर प्रदेश की रजत जयंती को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है। जिसमें उत्तराखंड की 25 सालों की यात्रा उत्तराखंड में चल रहे तमाम प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया है। पुलिस प्रशासन कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटा है। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है।
दून पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा को लेकर तैयारियां कर दी है, साथ ही ट्रैफिक प्लान जारी किया है।एफआरआई के 500 मीटर के दायरे को जीरो जोन घोषित किया गया है। ट्रैफिक प्लान 9 नवंबर को सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान सभी प्रकार के भारी वाहन शहर के आंतरिक और बाहरी मार्गों पर प्रवेश नहीं कर पाएंगे। रूट डायवर्जन प्लान शाम 4 बजे तक ही लागू रहेगा। दून पुलिस ने पार्किंग स्थल बनाए हैंं। पार्किंग स्थल से समारोह स्थल पर जाने के लिए गोल्फ कार्ट की व्यवस्था की गई है।












Click it and Unblock the Notifications