UK NEWS: विधायक-दरोगा विवाद, जमकर हुई कहासुनी, वीडियो वायरल MLA ने दी ये चेतावनी जानिए क्या कहा
MLA Inspector VIRAL VIDEO UTTARAKHAND NEWS: चंपावत जिले के लोहाघाट इलाके में अग्निवीर जवान की अंत्येष्टि में शामिल होने गए विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और दरोगा के बीच हुए विवाद और कहासूनी का मामला तूल पकड़ रहा है। विधायक और दरोगा के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
जिसको लेकर अब विधायक का पक्ष सामने आया है। विधायक ने सिर्फ एक ही पक्ष को वायरल करने और ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात की है। घटना ऐसे समय में हुई जब अग्निवीर जवान का अंतिम संस्कार के लिए लोग पहुंच रहे थे। विधायक का आरोप है कि वीडियो में एक ही पक्ष को दिखाया गया है।

विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बयान जारी किया है। विधायक ने कहा कि वे सोशल मीडिया में देख रहे हैं कि एक वीडियो को वायरल किया जा रहा है। जो कि 23 तारीख को जब अग्निवीर जवान शहीद हो गए थे। उनके अंतिम संस्कार के लिए सभी लोग इकट्ठा हुए।
इसी दौरान अचानक उनकी एसआई से मुलाकात हुई। जिनसे विधायक का कहना है कि उन्होंने एसआई से कानून व्यवस्था को लेकर कुछ पूछ लिया। जिसके जबाव में उत्तेजित होकर दरोगा ने अभद्र व्यवहार किया। इस पर विधायक का कहना है कि मुझे मानसिक पीड़ा हुई।
जब वापसी हुई तो दरोगा ने सीओ के सामने गलती स्वीकार किया कि मैं आपको पहचान नहीं पाया। दरोगा ने सॉरी कहा। इस दौरान कई पुलिसकर्मी वहां पर मौजूद थे। विधायक का कहना है कि कानून व्यवस्था में सब समान हैं, चाहे कोई भी हो। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया में जिस व्यक्ति ने ये वायरल किया मेरी छवि धूमिल करने की कोशिश की उनको खिलाफ कानूनी कार्रवाई करुंगा।
आरोप है कि नमस्ते नहीं कहने पर विवाद शुरू हुआ जिस पर विधायक और पुलिस विभाग के दरोगा ने शब्दों की गरिमा का ख्याल नहीं रखा। अब इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि 24 नवंबर को पाटी ब्लाॅक के खरही गांव के 18 कुमाऊं के अग्निवीर जवान दीपक सिंह (20) की सैन्य सम्मान के साथ कुशीला ताल घाट में अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। वहां पर प्रभारी एसओ और विधायक के बीच बहस हो गई। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications