UK NEWS: उत्तरकाशी में चमत्कार! चोरों को पकड़ने कोतवाली पहुंच गई देवडोली, आरोपी पकड़ा और माल भी करवाया बरामद
Uttrakhand News: उत्तराखंड को देवभूमि कहा जाता है। जिसके समय-समय पर चमत्कार भी देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक चमत्कार उत्तरकाशी जिले में देखने को मिला है। उत्तरकाशी में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां चोरों को ढूंढने नागराजा की देवडोली कोतवाली पहुंच गई। ये देखकर लोग दंग रहे गए।
मामला उत्तरकाशी के चिणाखोली गांव का है। में मंदिर में चोरी की घटना के बाद ग्रामीण परेशान हो गए। इस बीच नागराजा की देवडोली खुद ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंच गई। देवडोली ने वहां चोरों को भी चिन्हित किया। पुलिस ने बीते रविवार को दो लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया था।

उनके पास चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ। इतना ही नहीं देवडोली की ओर से बताए गए स्थान पर चोरी का सामान भी बरामद कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार बीते रविवार को दो लोग गांव आए और सेमनागराजा मंदिर में पुजारी से बातचीत कर गांव के बारे में जानकारी पूछी। उसके बाद पुजारी अपने घर चले गए। गांव में उस दिन एक शादी समारोह था।
मंदिर में दूल्हा-दुल्हन के पूजा करने करने के बाद जब पुजारी दोबारा मंदिर पहुंचे, तो मंदिर का दरवाजा टूटा मिला। वहीं मंदिर से दान पात्र सहित देवता की मूर्ति गायब थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने रविवार को कोतवाली में दी। इस पर पुलिस ने गांव में गए दोनों लोगों को हिरासत में ले लिया लेकिन उनके पास चोरी का सामान नहीं मिला। उसके बाद ग्रामीणों ने सेमनागराजा की देवडोली से पूछा, देवडोली के आदेश पर सभी डोली के साथ कोतवाली पहुंच गए।
ग्रामीण देवडोली के साथ कोतवाली पहुंचा। वहां पर सेमनागराजा की देवडोली ने हिरासत में लिए दोनों लोगों को चोरी का आरोपी बताया। इससे पूर्व देवडोली के बताए स्थान के अनुसार गांव से करीब तीन किमी की दूरी पर चोरी हुआ दानपात्र और देवता की मूर्ति बरामद हुई।
कोतवाल भावना कैंथोला ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, लेकिन उनके सामान बरामद नहीं हुआ। सामान गांव में बरामद हो गया। जांच के बाद संदिग्धों को लेकर किसी तरह का कोई आरोप का तथ्य नहीं पाया गया। ऐसे में दोनों संदिग्धों को छोड़ दिया गया। ग्रामीणों की ओर से भी कोई मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया।












Click it and Unblock the Notifications