UK NEWS: जंगल सफारी, एडवेंचर और वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी, राजाजी टाइगर रिजर्व के खुले सारे गेट
Rajaji Tiger Reserve UK NEWS: जंगल सफारी, एडवेंचर का शौक रखने वाले और वन्य जीव प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। राजाजी टाइगर रिजर्व के सभी पर्यटन गेट खोल दिए गए हैं। पार्क की मोतीचूर, चीला, रानीपुर व मोहंड रेंज अपने वन्यजीव पर्यटन के लिए विख्यात है।खास बात ये है कि प्रशासन की ओर से इस बार कोई शुल्क नहीं बढ़ाया गया है।
इस दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज में डग्गामार वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। पार्क की मोतीचूर रेंज में पंहुचने वाले पर्यटको के लिए इस बार नए रिसेप्सन सेंटर का निर्माण किया गया है। साथ ही पर्यटको की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए।

हर वर्ष 15 जून को मानसून के मद्देनजर पार्क के गेट बंद कर दिए जाते हैं और गेट 15 नवंबर को पर्यटकों के लिए खोले जाते हैं। चीला रेंज में स्थित सबसे लंबे सफारी ट्रैक पर इस बार वृत्ताकार सफारी नहीं हो सकेगी। परंतु पर्यटक यहां वन-वे सफारी का आनंद ले सकते हैं।
राजाजी टाइगर रिजर्व वन्यजीवों और जंगल सफारी के लिए प्रसिद्ध है। पार्क में बाघ, हाथी, भालू, गुलदार, हिरण समेत कई अन्य जानवरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में सैलानी यहां पहुंचते हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व को एशियाई हाथियों की सैरगाह के रूप में जाना जाता है।
- पर्यटकों के लिए पार्क प्रशासन ने इस बार प्रवेश शुल्क में कोई वृद्धि नहीं की है।
- भारतीय पर्यटक से 150 रुपये, विदेशी से 600, भारतीय वाहन से 250, विदेशी वाहन से 500 रुपये का प्रवेश शुल्क लिया जाएगा।
- छात्रों को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट दी गई है।
- वन विश्राम भवन में ठहरने का शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है।
- व्यावसायिक कैमरा शुल्क 500 रुपये लिया जाएगा।
- मोतीचूर रेंज में डग्गामार वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
- जिन वाहनों को प्रवेश की अनुमति मिली है उनका रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है।
- टैक्सी नंबर और रजिस्टर्ड वाहन ही पर्यटकों को जंगल सफारी करा सकेंगे।












Click it and Unblock the Notifications