UK NEWS: सचिन बनकर देहरादून में रह रहा बांग्लादेशी ममून हसन गिरफ्तार, रीना के साथ किया निकाह, जानिए पूरा सच

Uttarakhand NEWS:उत्तराखण्ड में ऑपरेशन कालनेमि के तहत दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बांग्लादेशी नागरिक फर्जी नाम पता, आधार कार्ड, पेन कार्ड व अन्य पहचान पत्रों को बनाकर दून में अवैध रूप से रह रहा था। बांग्लादेशी नागरिक के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर पत्नी के रूप में रह रही त्यूनी निवासी महिला को भी गिरफ्तार किया है।

बताया गया कि फेसबुक के माध्यम से बाग्ंलादेशी नागरिक त्यूनी निवासी महिला के सम्पर्क में आया था।आरोपी महिला से मिलने तीन बार टूरिस्ट वीजा पर भारत आया था। वर्ष 2022 में अभियुक्त व अभियुक्ता अवैध तरीके से बांग्लादेश बार्डर क्रास करके गये थे और 2022 में ही अवैध तरीके से दोबारा बांग्लादेश से बार्डर क्रास भारत वापस आए।

UK NEWS Bangladeshi Mamun Hasan living Dehradun As Sachin arrested married Reena know whole truth

अभियुक्त वर्तमान में देहरादून के क्लब में सचिन चौहान के फर्जी पहचान पत्र के आधार पर बाउंसर का काम करता है। अभियुक्ता द्वारा कुछ लोगों से मिलकर अपने पूर्व पति के नाम पर अभियुक्त (बांग्लादेशी नागरिक) के सभी फर्जी प्रमाण पत्र बनवाये गये थे। फर्जी प्रमाण पत्र बनवाने में अभियुक्ता की सहायता करने वाले कुछ लोग पुलिस के रडार पर हैंं। आपरेशन कालनेमि के तहत कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से जनपद में निवास कर रहे 16 बांग्लादेशी नागरिको के विरूद्ध अब तक पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अवैध रूप से बार्डर क्रास कर भारत में आकर रह रहे एक बांग्लादेशी पुरूष के नेहरुकोलोनी क्षेत्र में एक महिला के साथ रहने की सूचना प्राप्त हुयी। जिस पर पुलिस द्वारा दोनों संदिग्ध महिला व पुरूष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो हिरासत में लिये गये व्यक्ति ने अपना असली नाम ममून हसन पुत्र मौ०अली यासीन निवासी मूल पता आनंदोवास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश व महिला द्वारा अपना नाम रीना चौहान पुत्री विश्वजीत सिंह निवासी ट्यूटार पोस्ट बिरनाद तहसील त्यूणी जनपद देहरादून बताया।

अभियुक्ता रीना द्वारा बताया गया कि वह वर्तमान में ममून हसन के साथ अलकनंदा इन्क्लेव नेहरू कालोनी में किराये पर रह रही है व उसके द्वारा ममून हसन के भारत के फर्जी प्रमाण पत्र अपने पूर्व पति सचिन चौहान के नाम पर बनाये गये हैं तथा वर्तमान में वह ममून हसन (सचिन चौहान) के साथ पति पत्नी के रूप में रह रहे हैं। फर्जी पहचान पत्र बनवाने में अभियुक्त व अभियुक्ता की सहायता करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। जिनके विरूद्ध भी पुलिस सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

अभियुक्त से पूछताछ करने पर अपना नाम ममून हसन पुत्र मौ० अली यासीन निवासी मूल पता आनंदोवास थाना मुजीबनगर जिला मेहरपुर बांग्लादेश तथा अभियुक्ता द्वारा अपना नाम रीना चौहान पुत्री विश्वजीत सिंह निवासी ट्यूटार पोस्ट बिरनाद तहसील त्यूणी हाल पता किरायेदार मकान मालिक अनुज बिष्ट अलकनन्दा एन्कलेव फेस 02 नेहरूकालोनी जिला देहरादून बताया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+