Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UK NEWS नंदा गौरा योजना के लिए 20 दिसंबर तक आवेदन, बेटियों को 12वीं के बाद मिलेंगे 62 हजार रुपये, जानिए कैसे

UK NEWS उत्तराखंड में नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है। विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाने का फैसला किया है। बता दें कि बेटी के जन्म से लेकर 12वीं तक राज्य सरकार दो चरणों में 62 हजार रुपये मिलते हैं।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि पहले इस योजना के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 नवंबर तय की गई थी। कन्या जन्म के आधार पर योजना का लाभ लेने और 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद इस योजना के तहत सहायता प्राप्त करने के लिए अभी तक 30 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

UK NEWS Apply Nanda Gaura scheme December 20 daughters receive 62000 RS after passing 12th how

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि जन मिलन कार्यक्रमों के दौरान प्रदेश में कई जगह लोगों ने बताया कि पात्र होने की बावजूद में विभिन्न वजहों से अभी तक इस योजना के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं। ऐसे लोगों को अवसर देने के लिए योजना के आवेदन की तारीख को 20 दिसंबर तक बढ़ाने का फैसला किया गया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्राप्त आवेदनों में 21 दिसंबर से 31 दिसंबर तक सुधार का अवसर दिया जाएगा लेकिन इसके बाद यह तारीख आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय सीमा के अंदर आवेदन करना होगा।

बेटी बचाओ, बेटी पढ़़ाओ योजना के तहत उत्तराखंड राज्य सरकार ने नंदा गौरा योजना चला रही है। इस योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11,000 रुपये दिए जाते हैं। इसके बाद जब बेटी 12वीं कक्षा पास कर लेगी तो बाकी 51,000 रुपये दिए जाते हैं। कुल मिलाकर 62,000 रुपये दो चरणों में मिलते हैं।

उत्तराखंड में राज्य सरकार नंदा गौरा योजना चला रही है। इस योजना का मकसद 'बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ' है। योजना के जरिए गरीब परिवारों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाती है। मां- और बेटी दोनों को इसका फायदा मिलता है।

नंदा गौरा योजना के तहत बेटी के जन्म से लेकर 12वीं पास करने तक उत्तराखंड सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जाती है। बेटी के जन्म पर एकमुश्त रकम मां-बेटी के संयुक्त खाते में जमा कराई जाती है। इसके बाद 12वीं पास होने के बाद पैसा खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं। नंदा गौरा योजना के तहत दो चरणों में पैसे ट्रांसफर किए जाते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+