Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UK NEWS: यूसीसी और धर्मांतरण कानून पर CM धामी की थपथपाई पीठ, PM मोदी के 28 मिनट भाषण में 25 बड़ी बातें

UK PM MODI NEWS:देहरादून के एफआरआई में आयोजित उत्तराखंड रजत जयंती उत्सव समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने 28 मिनट के भाषण में उत्तराखंड के 25 वर्षों की विकास यात्रा की उपलब्धियों गिनाईं। साथ ही अगले 25 साल के लिए भी अभी से रोडमैप तैयार करने की बात की।

इस दौरान पीएम ने धामी सरकार की जमकर तारीफ की। पीएम ने धामी सरकार के समान नागरिक संहिता (यूसीसी), धर्मांतरण विरोधी समेत कई कानूनों को लागू करने के साहसिक फैसलों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों के लिए धामी सरकार ने मिसाल पेश की है।

UK NEWS 25 big point PM Modi dehradun visit speech CM pushkar Dhami patted back UCC conversion law

पीएम मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में गढ़वाली में संबोधन देवभूमि उत्तराखंड का मेरा भै बंधु, दीदी, भुलियों, दाना सयानो, आप सबू तै म्यारू नमस्कार से की। पीएम ने वेडिंग, फिल्म डेस्टिनेशन और सालभर के टूरिज्म पर भी जोर दिया।

पीएम मोदी के दौरे की 25 बड़ी बातें-

  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तराखंड की असल पहचान आध्यात्मिक शक्ति है। उत्तराखंड अगर ठान ले तो अगले कुछ ही वर्षों में खुद को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के तौर पर स्थापित कर सकता है।
  2. देश जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तब उत्तराखंड किस ऊंचाई पर होगा, यह रास्ता चुनना है।
  3. यहां के पवित्र मंदिर, आश्रम, योग को वैश्विक नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है।
  4. उत्तराखंड अब फिल्म डेस्टिनेशन बन चुका है।
  5. उत्तराखंड वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित हो रहा है। वेड इन इंडिया मुहिम का लाभ उठाने के लिए उत्तराखंड को आलीशान सुविधाओं के साथ कुछ डेस्टिनेशन विकसित करने होंगे।
  6. वोकल फॉर लोकल से विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा।
  7. बेडू फल व बद्री गाय के घी को जीआई टैग मिलने से उत्तराखंड को पहचान मिलेगी।
  8. हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को मंच मिल रहा है।
  9. मेलों व त्योहारों में राज्य की आत्मा बसती है। उत्तराखंड को अपने अंदर छुपी हुई संभावना पर फोकस करना होगा।
  10. हरेला, फुलदेई, भिंटोली जैसे त्योहारों के साथ नंदादेवी, जौलजीवी, बागेश्वर उत्तरायणी, देवीधुरा, श्रावणी और बटर फेस्टिवल जैसे जीवंत मेलों में पर्यटकों को जोड़ने के लिए एक जिला एक मेला अभियान से उत्तराखंड को विश्व मानचित्र पर लाया जा सकता है।
  11. हर विधानसभा क्षेत्र में योग, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी व होमस्टे विकसित किए जाने की जरूरत है। वाइब्रेंट विलेज को छोटे-छोटे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।
  12. पयर्टक यहां होमस्टे के घरेलू माहौल में डुबके, चुटकानी, रोट, अरसा और झंगोरा की खीर खाएंगे तो फिर दूसरी-तीसरी बार भी यहां आना चाहेंगे।
  13. सालभर पर्यटन पर फोकस, सर्दियों में आने वाले पयर्टकों की संख्या बढ़ने से राज्य की आर्थिकी मजबूत होगी।
  14. ईको व एडवेंचर टूरिज्म से उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई छू सकता है।
  15. पर्वतीय जिलों में हार्टीकल्चर सेक्टर बनाने पर फोकस करने पर भी जोर दिया। कहा कि ब्ल्यू बेरी, कीवी, हर्बल और मेडिसनल प्लांट भविष्य की खेती हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में फलों के उत्पादन में काफी प्रगति की है।
  16. प्रत्येक जिले में कीवी, हर्बल, एरोमा की खेती को बढ़ावा दिया है, यही भविष्य की खेती है।
  17. सीमांत क्षेत्र में ही वाइब्रेंट विलेज को एक पर्यटन केंद्र के तौर पर विकसित करने की बात कही।
  18. ध्यान, आश्रम और योग केंद्र हैं, उनको लोकल नेटवर्क से जोड़ने की सलाह भी दी। हर विधानसभा में योग केंद्र, नेचुरोपैथी संस्थान, होम स्टे का एक कंपलीट पैकेज की दिशा में सोच सकते हैं।
  19. फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, आर्गेनिक प्रोडक्ट के लिए एमएसएमई को सशक्त करने की जरूरत है।
  20. जब राज्य बना था, तो बजट छोटा था। आय के स्रोत कम थे। जरूरत केंद्र की सहायता से पूरी होती थी। अब तस्वीर बदल चुकी है। पहले राज्य बना तो बजट चार हजार करोड़ था, जो अब एक लाख करोड़ से अधिक हो चुका है।
  21. राज्य ने बिजली उत्पादन में चार गुना बढ़ाेतरी हासिल की है। सड़कों की लंबाई दोगुनी हुई है।
  22. राज्य गठन के समय छह महीने में चार हजार यात्री ही हवाई सेवाओं का इस्तेमाल कर पाते थे। आज राज्य में हवाई सेवाओं के विस्तार से अकेले एक दिन में चार हजार से अधिक यात्री हवाई सेवाओं का लाभ ले रहे हैं।
  23. 25 वर्षों में इंजीनियरिंग कॉलेजों की संख्या 10 से ज्यादा बढ़ी है। तब राज्य में एक मेडिकल कॉलेज था, जो आज 10 हो चुके हैं। राज्य गठन के समय उत्तराखंड में टीकाकरण 25 प्रतिशत भी नहीं था। वर्तमान में हर गांव वैक्सीनेशन के दायरे में है।
  24. उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का कनेक्टिविटी से गहरा नाता है। राज्य में इस समय दो लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। ऋषिकेश- कर्णप्रयाग रेल परियोजना प्रगति पर है। इसके अलावा दिल्ली- देहरादून एक्सप्रेस- वे तैयार हो चुका है।
  25. गौरीकुंड से केदारनाथ, गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब रोपवे का शिलान्यास हो चुका है। ये सभी परियोजनाएं उत्तराखंड में विकास को नई गति देगी।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+