UK Board Class 10th, 12th results 2025: छात्र या छात्राएं किसने कहां मारी बाजी, UBSE रिजल्ट की 10 बड़ी बातें

UK Board Class 10th, 12th results 2025: उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। हाईस्कूल का कुल पास फीसदी 90.77 फीसदी रहा है। इसमें 93.25 प्रतिशत छात्राएं जबकि 88.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। 12वीं का कुल परिणाम 83.23 फीसदी रहा इसमें 86.20 फीसदी छात्राएं जबकि 83.23 फीसदी छात्र पास हुए। 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा 98.60 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहीं। अनुष्का राणा को 500 में से 493 अंक मिले हैं।

UK Board Class 10th 12th results 2025

UK Board Class 10th, 12th results 2025

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन रिजल्ट की 10 बड़ी बातें-

  • 12वीं का कुल परिणाम 83.23 फीसदी रहा इसमें 86.20 फीसदी छात्राएं जबकि 83.23 फीसदी छात्र पास हुए।
  • 12वीं में देहरादून की अनुष्का राणा 98.60 फीसदी अंकों के साथ टॉपर रहीं। अनुष्का राणा को 500 में से 493 अंक मिले हैं। केशव भट्ट दूसरे स्थान और आयुष सिंह रावत ने तीसरा स्थान पर रहे। केशव भट्ट ने 500 में से 489 अंक के साथ 98.60 फीसदी और आयुष सिंह रावत को 500 में से 484 नंबर यानि 96.80 फीसदी अंक मिले हैं।
  • हाईस्कूल का कुल पास फीसदी 90.77 फीसदी रहा है। इसमें 93.25 प्रतिशत छात्राएं जबकि 88.20 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
  • 10वीं में बागेश्वर निवासी कमल चौहान और जतिन जोशी ने संयुक्त रूप से टॉप किया। दोनों छात्रों को 99.20 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। टिहरी गढ़वाल की कनकलता दूसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने 500 में 495 कुल 99.00 फीसदी अंक हासिल किए हैं। कनकलता ने लड़कियों में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।
  • हाईस्कूल में तीसरे नंबर पर दिव्यम गोस्वामी के साथ प्रिया और दीपा जोशी ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। तीनों ने 98.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं।
  • प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू हुई थी और 11 मार्च तक चली थी।
  • 2,23,403 छात्र-छात्राओं ने इस बार बोर्ड परीक्षा में भाग लिया।
  • 10वीं में 1 लाख 13 हजार 690 परीक्षार्थी और 12वीं में 1 लाख 9 हजार 713 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी।
  • साल 2024 में 12वीं की परीक्षा में कंचन जोशी और पीयूष खोलिया ज्वाइंट टॉपर रहे थे। दोनों को ही 97.66 फीसदी अंक मिले थे।
  • 2024 में 10वीं की परीक्षा में पिथौरागढ़ की रहने वाली प्रियांशी रावत ने पूरे 100 फीसदी अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया था।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+