एक बजे रात में चौराहे पर पुलिस की चौपाल, SSP ने पुलिसिंग सुधारने को उठाये ये कड़े कदम
उत्तराखंड में पुलिसिंग को बेहतर बनाने और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार नई पहल हो रही है। इस बीच पुलिस अधिकारियों ने रात में अधिक गश्त बढ़ाने और जिले में अधिकारियों को रात में ज्यादा एक्टिव रहने के निर्देश दिए हैं।
इसी क्रम में उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने चौराहे पर देर रात में चौपाल लगाकर अधीनस्थ कर्मियों को खास संदेश देने की कोशिश की है। उधमसिंह नगर में पुलिस ने काशीपुर के महाराणा प्रताप चौराहे पर रात में चौपाल लगाई।

कप्तान ने इस पहल को जारी रखते हुए आधी रात में थाना ट्रांजिट कैम्प पहुंचे। एसएसपी ने रात्रि में करीब एक बजे थाना ट्रांज़िट कैम्प पहुंचकर थाने के सभी कर्मचारियों के साथ मीटिंग की। उधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने अपराध रोकने को काशीपुर क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों को तलब किया।
इसके साथ ही रात एक बजे काशीपुर के महाराणा प्रताप चौराहे पर एसपी, कोतवाल व थाने की गस्त, पिकेट, चीता मोबाइल के साथ की चौपाल लगाई। कप्तान ने अपराध पर नियंत्रण और प्रभावी कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए। कप्तान ने इस पहल को जारी रखते हुए आधी रात में थाना ट्रांजिट कैम्प पहुंचे।
एसएसपी ने रात्रि में करीब एक बजे थाना ट्रांज़िट कैम्प पहुंचकर थाने के सभी कर्मचारियों के साथ मीटिंग की साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कप्तान ने थाना ट्रांजिट कैम्प के सभी उपनिरीक्षको की मीटिंग लेकर लंबित विवेचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देशित किया।
मीटिंग के माध्यम से एसएसपी ने बताया की थाने पर पीड़ितों की सुनवाई तुरंत होनी चाहिए और उस पर त्वरित कार्रवाई कर निवारण करें। महिलाओ/बच्चो से संबंधित मामले में अतिशीघ्र कार्यवाही करने, सत्यापन व संदिग्धो के विरुद्ध कार्यवाही, अवैध नशा तथा नशे के कारोबारियों को जड़ से खत्म करने के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के दिशा-निर्देश दिए गए। एसएसपी की इस पहल से पुलिस महकमे में हड़कंप भी है। जिससे अधिकारी अलर्ट मोड पर आ गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications